Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: नरसिंहपुर,विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले में 223 युवाओं का चयन

Aditi News Team

Wed, Sep 1, 2021

नरसिंहपुर । दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन नरसिंहपुर द्वारा जिले के तीन विकासखंडों में संकुल स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। रोजगार मेला विकासखंड चीचली की ग्राम पंचायत पुंवारिया, सांईखेड़ा की ग्राम पंचायत बम्हौरीकला एवं करेली की ग्राम पंचायत केरपानी में आयोजित किये गये। इन मेलों में 223 बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराये गये। इन मेलों में निजी क्षेत्र की कम्पनी वर्धमानयान बुधनी, यशस्वी ग्रुप जबलपुर, नव किसान बायोप्लांट जबलपुर, ग्रो फास्ट जबलपुर एवं केव्हीके जबलपुर ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही डीजीएन स्किल नरसिंहपुर एवं आईसेक्ट गाडरवारा, डीडीयूजीकेवाय में फील्ड टेक्नीशियन एवं रिटेल ट्रेड में 6 माह प्रशिक्षण देने के लिए युवाओं का चयन भी किया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित युवाओं का नियोजन निजी क्षेत्र के कम्पनियों में किया जायेगा।
         संकुल स्तरीय रोजगार मेले में मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन नरसिंहपुर द्वारा कौशल पंजी एप में युवाओं का पंजीयन किया गया। मेले में 5 वीं से स्नातक स्तर तक के बेरोजगार युवक- युवतियों का पंजीयन कराया गया।
         रोजगार मेलों में जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन श्री राजकुमार मालवीय, जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार श्री ज्वाला करोसिया, विकासखंड प्रबंधक, आजीविका मिशन का अमला और ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच व जीआरएस मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें