Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा,सँयुक्त किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Thu, Oct 7, 2021

गाडरवारा सँयुक्त किसान मोर्चा की आकस्मिक बैठक शिवकुमार कक्काजी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के मुख्य आतिथ्य में शांतिदूत होटल गाडरवारा में सम्पन्न हुई।बैठक में गाडरवारा में सँयुक्त किसान मोर्चा द्वारा विशाल किसान महापंचायत आयोजित करने प्रस्ताव रखा गया जिसमें सँयुक्त किसान मोर्चा की 9 सदस्यीय राष्ट्रीय समन्वय समिति के राष्ट्रीय किसान नेता शिरकत करेंगे। 26 अक्टूबर को जबाहर कृषि उपज नई गल्ला मंडी गाडरवारा में महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसमेंआसपास के जिले होशंगाबाद, रायसेन, जबलपुर सहित अन्य जिलों से भागीदारी सुनिश्चित करने, एवं महापंचायत में 25000किसानों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया।बैठक में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ, अखिल भारतीय किसान सभा, राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 26 अक्टूबर2021को गाडरवारा में होगी सयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत।
सँयुक्त किसान मोर्चा राष्ट्रीय कमेटी द्वारा दिल्ली की सीमाओं पर लगातार10 माह से सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों की वापसी, समर्थन मूल्य पर खरीदी गारंटी कानून बनाये जाने ,बिजली बिल बापसी ,श्रम कानूनों में किये श्रमिक बिरोधी कानूनों की बापसी सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन जारी है, जो देश के कोने कोने में फेल चुका है।
सरकार द्वारा किसान बिरोधी जनविरोधी नीतियों को लागू करने से किसान ही नहीं देश का हर वर्ग प्रताड़ित हो रहा है, सरकार प्रशासन के माध्यम से दमन का रास्ता अपनाए हुये है। जिसके परिणाम स्वरूप देश के कोने कोने गाँव गाँव,शहर शहर के लोग महगाई, बिजली विभाग द्वारा जारी बारन्ट, राजस्व विभाग द्वारा फर्जी नामांतरण, सम्मान निधि वापसी, गन्ना का उचित मूल्य न मिलना, रेत मिट्टी में धनलक्ष्मी एवं प्रशासन की मिलीभगत से लोगों को प्रताड़ित करने, रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल जैसी आम लोगों के उपयोग की वस्तुओं की आसमान छूती महगाई,जैसी गम्भीर समस्याओ से ग्रसित है।
देश एवं प्रदेश में सरकारों की जनविरोधी नीतियों को बापिस कराये जाने एक परिवार से एक सदस्य सँयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जारी दूसरी आजादी के संघर्ष में आंदोलन में भागीदारी करने आव्हान किया जाएगा एवं हर समस्या पर शासन प्रशासन को शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिये अपना हक लेने संघर्ष किया जाएगा।
किसान महापंचायत को सफल बनाने शीघ्र जिला सहित अन्य जिले के सँयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की विस्तारित बैठक रखी जायेगी।
बैठक में सँयुक्त किसान मोर्चा में सम्मिलित किसान संगठनों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ में मुख्य रूप से ब्रजमोहन कौरव, जगदीश पटेल, दिनेश ढिमोले, अनिल कौरव अन्नू भाई,हरेराम कौरव,बच्चू कौरव, विमलेश पिपरोनिया संजय कौरव,नेपालसिंह गुर्जर, आनन्द कौरव, रमेश अध्रुज रामबाबू स्थापक मुकेश बसेडिया, मुकेश शर्मा, राहुल राज मोतीलाल कुशवाहा, जितेंद्र, हिरेश पाठक, अभिषेक शर्मा, जितेंद्र भार्गव, मनोज शर्मा ,सोमनाथ तिवारी, मिलन पचौरी,सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें