Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

: गाडरवारा,राज्य शिक्षक संघ ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Sun, Dec 13, 2020


गाडरवारा। शनिवार देर शाम नगर मे केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को राज्य शिक्षक संघ के शिक्षको ने पुरानी पेंशन बहाली सहित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षको को समयमान वेतनमान दिए जाने , नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ दिए जाने , अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों के जल्द निराकरण एवं 7 वे वेतनमान के एरियर की मांग को लेकर अलग अलग ज्ञापन सोंपे। ज्ञापन सौंपते समय शिक्षको ने श्री कुलस्ते को बताया की 2004 के बाद शासकीय सेवा में आये लोकसेवकों को पुरानी पेंशन की जगह अंशदाई पेंशन मिल रही है जो सेवानिवृति के बाद बहुत ही कम मिलती है जिसके चलते बढ़ापे में परिवार का भरण पोषण मुश्किल है। इस अवसर पर श्री कुलस्ते ने शिक्षको को भरोसा दिलाया की वह इस विषय पर चर्चा करेंगे एवं ज्ञापन में शामिल मांगो के जल्द पूर्ति के प्रयास किये जायेंगे।इस अवसर पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष नगेन्द्र त्रिपाठी, मलखान मेहरा, दौलत पटैल,सतीश नाईक, चन्द्रकांत विश्वकर्मा, मनमोहन शर्मा, मंजुला शर्मा,संयोगिता शिवहरे, कमलेश गुप्ता मधुसूदन पटैल , संजय अवस्थी, हरभजन राठौर, बलदेव खंगार, सुमित यादव, राजेन्द्र गुप्ता, रामफल चौधरी, बंशीलाल अहिरवार, कमलेश पटैल, गोपाल कौरव, राजकुमार ठाकुर, कमलेश मेहरा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें