Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: नरसिंहपुर, अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर हुआ साक्षरता शपथ का आयोजन

Aditi News Team

Fri, Sep 8, 2023
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर हुआ साक्षरता शपथ का आयोजन नरसिंहपुर । जिले के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों, नव भारत साक्षरता केंद्रों पर "उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम" सभी के लिए शिक्षा, जन-जन साक्षर" की भावना से कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन और सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप सिंह के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य पर जिला, विकासखंड, संकुल एवं ग्राम स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस दौरान प्रत्येक विद्यालय में साक्षरता की शपथ दिलाई गई उनका सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये। नवसाक्षरों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर उनके जीवन में आए परिवर्तन के बारे में भी चर्चा की गई। डाइट नरसिंहपुर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉ. एसके पाल, जिला सह समन्वयक श्री अखिलेश राजोरिया, एपीसी श्री समीर त्यागी, बीआरसी श्री ओपी राय, व्याख्याता श्रीमती अलका शर्मा, विकासखंड सह समन्वयक श्री विजय नामदेव, श्री यशवंत नामदेव द्वारा प्रशिक्षनार्थियों को साक्षरता की शपथ दिलाई गई।

Tags :

जरूरी खबरें