Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: क्षेत्र के चयनित विद्यालयों में एक जुलाई से शुरू हुई प्री प्रायमरी की कक्षायें साईंखेड़ा ब्लॉक की 10 एवं चीचली ब्लॉक की 7 शालाओं में हुआ शुभारंभ 

Aditi News Team

Mon, Jul 1, 2024
क्षेत्र के चयनित विद्यालयों में एक जुलाई से शुरू हुई प्री प्रायमरी की कक्षायें साईंखेड़ा ब्लॉक की 10 एवं चीचली ब्लॉक की 7 शालाओं में हुआ शुभारंभ  गाडरवारा। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के अनुसार समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्य योजना सत्र 2024- 25 के अंतर्गत प्री प्रायमरी कक्षायें प्रारंभ किये जाने वाले विद्यालयों का परीक्षण व सत्यापन के उपरान्त जिले की 50 विद्यालयों में पूर्व प्राथमिक कक्षायें प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसके तहत बीते सोमवार से साईंखेड़ा ब्लॉक के 10 एवं चीचली ब्लॉक के 7 चयनित विद्यालयों में नर्सरी, केजी वन 1, केजी 2 कक्षाओं में 3- 5 वर्ष की आयु समूह के सभी बच्चों का नामांकन कर दैनिक कार्यक्रम के अनुसार गतिविधियों का आयोजन कराना शुरू हो गया है। विदित हो कि जिन विद्यालय परिसर में पूर्व से आँगनवाड़ी संचालित हैं उन विद्यालयों में पूर्व प्राथमिक कक्षायें संचालित नहीं किया जाना है। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के लिए लगभग 4 घंटे की दैनिक गतिविधियों हेतु सुझावात्मक समय सारिणी जारी की जा चुकी है जिसके अंतर्गत गतिविधियां समय सारणी द्वारा संचालित की जाना है। उल्लेखनीय है कि प्री प्रायमरी कक्षाएं क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत शा उ माध्यमिक शाला तेंदुखेड़ा गोटिटोरिया, बसुरिया, हाईस्कूल सीरेगांव, बड़ागांव, मालहनवाड़ा इकलोनी, शासकीय कन्या माध्यमिक शाला चीचली एवं बाबईकला एवं साईंखेड़ा ब्लॉक में शा उ मा।शाला बम्होरी कला, आमगांव छोटा, नांदनेर,खुरसीपार, हाईस्कूल निवारी, भटेरा, झांझनखेड़ा, निमावर,शा माध्यमिक शाला चिरहकला एवं किसानी स्कूल गाडरवारा में प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिये गए थे

Tags :

जरूरी खबरें