Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: गाडरवारा,वोकेशनल छात्र-छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण  

Aditi News Team

Thu, Dec 5, 2024
वोकेशनल छात्र-छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण   गाडरवारा।बीते दिवस शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के आई टी ट्रेड के दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों ने लोक शिक्षण संचनालय समग्र शिक्षा नवीन व्यावसायिक शिक्षा योजना अंतर्गत अम्बाजी कंप्यूटर केंद्र गाडरवारा का औद्योगिक भ्रमण किया । इस भ्रमण में इन विद्यार्थियों को केंद्र में संचालित आईटी, हेल्थ केयर सहित अनेक जानकारी दी गई। केंद्र के संचालक सुभाष सोनी द्वारा उपस्थित सभी व्यावसायिक छात्रों को केंद्र में संचालित ट्रेड से संबंधित समस्त जानकारी, लैब का भ्रमण, विभिन्न एप्लिकेशन, ऑनलाइन वर्क, जी-मेल संबंधित कार्य, ऑनलाइन पेमेंट, छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान, रोजगारोन्मुखी शिक्षा, भविष्य में इन ट्रेड की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण में व्यवसायिक शिक्षक सरफराज मोहम्मद एवं दिनेश गर्ग के साथ विद्यालय की शिक्षिका सृष्टि कौरव एवम व्यावसायिक प्रभारी शिक्षक सत्यम ताम्रकार सहयोग रहा। यह औद्योगिक भ्रमण जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट विद्यालय चीचली प्राचार्य भूपेश ठाकुर के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें