Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: पाँचवी-आठवीं की पुनः परीक्षा का मूल्यांकन कार्य संपन्न 

Aditi News Team

Tue, Jun 11, 2024
पाँचवी-आठवीं की पुनः परीक्षा का मूल्यांकन कार्य संपन्न  (गाडरवारा) विगत दिवस मूल्यांकन केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में कक्षा पांचवी आठवीं 2024 की पुनः परीक्षा का विकासखंड स्तरीय मूल्यांकन कार्य पूर्ण हुआ। इस मूल्यांकन कार्य हेतु भारत ताम्रकार को मूल्यांकन केंद्र प्रभारी तथा सत्यम ताम्रकार को सहायक मूल्यांकन केंद्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तर कॉपियों के मूल्यांकन में विषयवार माध्यमिक शाला के मूल्यांकनकर्ता शिक्षक रामकुमार कौरव, रजनी जगेत, मधुलिका दुबे, अर्चना अवस्थी, अमित बेलवंशी, शैलेश खोब्रागडे तथा प्राथमिक शाला से गिरीश ताम्रकार, धीरज जसाठी, सत्यम सोनी, भूषण साहू की उपस्थिति रही। यह मूल्यांकन कार्य जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन तथा जिला परियोजना समन्वयक नरसिंहपुर एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक चीचली डी के पटैल के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें