Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: Bhopal स्कूलों का संचालन प्रारंभ<br>कलेक्टर श्री लवानिया ने सुभाष स्कूल और वैक्सीन केन्द्र का निरीक्षण किया

Aditi News Team

Mon, Jul 26, 2021

भोपाल । जिले में सोमवार से स्कूल शुरू कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी शिक्षकों और अन्य स्टाफ का वैक्सीनेशन भी शुरू कर दिया गया है जिसमें शेष बचे हुए सभी शिक्षकों, कर्मचारी और अन्य स्टाफ का वैक्सिनेशन किया जा सके। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने शासकीय सुभाष स्कूल का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि शासन द्वारा जारी कोविड की एस ओ पी का अनिवार्यत: पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए और 18+ से ऊपर के सभी लोगों का वैक्सिनेशन कराया जाए। इसके बिना किसी को स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाए। 

   कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी सर्दी, खांसी, बुखार वाले व्यक्तियों और विद्यार्थियों को शाला में प्रवेश नहीं दिया जाए तथा शिक्षा विभाग की जारी की गई कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाये। सोशल डिस्टेंस और छात्र-छात्राओं की संख्या आदेश अनुसार ही सुनिश्चित रहे।   कलेक्टर श्री लवानिया ने शिक्षकों और 18 + के  सभी लोगों के वैक्सिनेशन केंद्र का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि वैक्सिनेशन स्कूल में कार्यरत कर्मचारी, शिक्षक और बाहर से आने वाले स्टाफ के लिए अनिवार्य है, इसमें कोई भी लापरवाही नही होनी   चाहिए।

Tags :

जरूरी खबरें