Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: बीएसी ने शालाओ का भ्रमण कर शिक्षको को किया प्रशिक्षित

Aditi News Team

Tue, Sep 19, 2023
बीएसी ने शालाओ का भ्रमण कर शिक्षको को किया प्रशिक्षित गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक के बीएसी एवं स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे के प्रभारी पंवन राजौरिया ने क्षेत्रीय शालाओं का भ्रमण कर शिक्षको को सर्वे से संबंधित प्रशिक्षण दिया। उन्होंने ग्राम कामती, पिटहरा, मिढवानी, खैरी टोला, खैरी पाली एवं ख़िरक़ा टोला साईंखेड़ा सहित जनशिक्षाकेंन्द्र बम्होरी कलां की शालाओ में जाकर शिक्षको को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने शिक्षको को बताया कि स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे 3 नवम्बर को सेम्पिल शालाओं में होना है। सर्वे के लिए 3, 5 एवं 8 वी कक्षाओ के बच्चों का साप्ताहिक टेस्ट होना है । सभी शिक्षक प्रश्नबैंको से बच्चों को अभ्यास कराते हुए लर्निंग आऊटकम्स का उपयोग कर टेस्ट की तैयारी कराएं। बच्चों को ओएमआर शीट पर भी अभ्यास कराएं। शालाओं के भ्रमण के समय श्री राजौरिया के साथ जनशिक्षाकेंन्द्र क्लस्टर प्रभारी भी मौजूद रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें