Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: सांगई में छात्र छात्राओं को किया पुरुस्कृत 

Aditi News Team

Wed, Jul 26, 2023
सांगई में छात्र छात्राओं को किया पुरुस्कृत  गाडरवारा। बीते बुधवार को समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में पिछले सत्र 2022-23 अंतर्गत खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को शिक्षको द्वारा पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रस्साकसी , नृत्य एवं कबड्डी की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्राओं प्रीति केवट, अंजली केवट, रेशमा केवट, सोनम कहार, हेमवती धानक, अंजली केवट आशी केवट, साधना केवट, शिखा कहार सहित अन्य को ट्रॉफी एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर शाला के माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने कहा कि पढ़ाई के अलावा खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सहभागिता जरूरी है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय के छात्र छात्राओ ने पिछले सत्र में प्राथमिक शिक्षक देवेंद्र ठाकुर एवं किरणलता ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम निवारी के शासकीय हाईस्कूल में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था।

Tags :

जरूरी खबरें