Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: सतत एवं व्यापक अधिगम मूल्यांकन जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ 

Aditi News Team

Thu, Jun 1, 2023
सतत एवं व्यापक अधिगम मूल्यांकन जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ
  • गाडरवारा। बीते गुरुवार से स्थानीय बीटीआई स्कूल में क्षेत्र के साईंखेड़ा, चीचली एवं चांवरपाठा विकासखंडों के शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलो के प्राचार्यो एवं प्रत्येक शाला से एक शिक्षक हेतु चार दिवसीय सतत एवं व्यापक अधिगम मूल्यांकन प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण द्वारा नोडल अधिकारी प्राचार्य अनूप शर्मा, व्यवस्था समन्वयक जयमोहन शर्मा , प्राचार्य आरती पाठक , के के वर्मा की उपस्तिथि में किया गया। इस अवसर पर बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि सतत एवं व्यापक अधिगम मूल्यांकन प्रशिक्षण अत्यंत जरूरी है। यहाँ से प्रशिक्षण लेकर सभी शिक्षक छात्र छात्राओं को भी बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करें। प्रशिक्षण के शुरुआती दिन सभी डीआरजी द्वारा प्रार्थना कराई गई तत्पश्चात सदन निर्माण, निबंध लेखन एवं लोकगीत आदि से जुड़ी गतिविधियां संचालित हुई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर प्राचार्य सुनीता पटैल, संतोष श्रीवास, आर एस मरावी, भारत ताम्रकार, ओमप्रकाश कौरव, विजय नामदेव, खीरसागर मेहरा, आरिका सिजारिया एवं उमा आरसे द्वारा बताया गया कि सतत एवं व्यापक अधिगम मूल्यांकन गतिविधियां छात्र छात्राओं के शैक्षिक विकास में बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण में के के राजौरिया, मनीष शंकर तिवारी एवं मंजुला शर्मा द्वारा भी उल्लेखनीय सहयोग दिया जा रहा है ।

Tags :

जरूरी खबरें