Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: शिक्षको का ब्लॉक स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण गाडरवारा में संपन्न 

Aditi News Team

Sat, Jul 15, 2023
शिक्षको का ब्लॉक स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण गाडरवारा में संपन्न गाडरवारा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत एफएलएन पर विशेष जोर को ध्यान में रखते हुए मिशन अंकुर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय विद्यालयों में कक्षा तीसरी पढ़ाने वाले शिक्षको का ब्लॉक स्तर पर 5 दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण स्थानीय शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बीआरसी गिरीश पटैल के नेतृत्व में संपन्न हुआ । प्रशिक्षण में भोपाल से प्रशिक्षित होकर आए हिंदी के मास्टर ट्रेनर दर्शन मेहरा ,महेंद्र कौरव , गणित विषय के मास्टर ट्रेनर संजय अवस्थी, राकेश मेहरा, अंग्रेजी के मास्टर ट्रेनर हल्केवीर पटैल, देवेंद्र कौरव एवं पर्यावरण के मास्टर ट्रेनर मुकेश नामदेव , नीतेश सोनी ने प्रशिक्षण के लिए प्रीटेस्ट एवं अंतिम दिन पोस्ट टेस्ट कराकर प्रशिक्षण के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला एवं विषयो की विभिन्न अवधारणाओं से अवगत कराया। उनके द्वारा प्रोजेक्ट का उपयोग कर बुनियादी साक्षरता,संख्या ज्ञान,मिशन अंकुर , शिक्षण अधिगम सामग्री , सीखने सिखाने के सिद्धांत के विषय के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के आयोजन में बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया , पवन राजौरिया सहित समस्त जनशिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें