Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: नशामुक्ति पर शालाओं में व्याख्यान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित 

Aditi News Team

Wed, Jun 28, 2023
नशामुक्ति पर शालाओं में व्याख्यान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित गाडरवारा। मप्र शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार 26 जून से 15 अगस्त तक प्रदेश में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाना है जिसके तहत स्कूल शिक्षा विभाग को 26 जून से 6 दिवसीय गतिविधियां कराने का लक्ष्य दिया है । क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत शालाओ में बीईओ ए एस मसराम एवं बीआरसी डी के पटैल के मार्गदर्शन में शिक्षको द्वारा नशामुक्ति अभियान से जुड़े विविध कार्यक्रम कराए जा रहे है। अभियान के प्रथम दिन ग्राम कान्हरगांव ,खेरुआ आदि में नशामुक्ति से संबंधित व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रम में शिक्षको ने छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव से जुड़ी जानकारी दी। इसके अलावा ग्राम हीरापुर, उकासघाट छेनकछार, डंगहा, चीचली कन्या माध्यमिक शाला ,खला , साँवरी,रहमा,प्रेमपुर सहित अन्य शालाओ में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा ग्राम पनारी की शासकीय माध्यमिक शाला में बच्चों की पाती अपनो के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने नशामुक्ति का संदेश देते हुए पातियाँ लिखी। चीचली बीआरसी डी के पटैल ने बताया कि चीचली ब्लॉक की सभी शालाओ में नशामुक्ति अभियान से जुड़ी गतिविधियों का क्रियान्वयन कराया जाएगा । शालाओ में रंगोली, वाद विवाद , बालपेटिंग, चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम कराए जाएंगे । शालाओ में नशामुक्ति अभियान से जुड़े कार्यक्रमो में शिक्षको एवं छात्र छात्राओं का सहयोग निरंतर मिल रहा है

Tags :

जरूरी खबरें