Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

निरक्षर बंदियों को साक्षर करके किया जा रहा रिहा

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

: नरसिंहपुर जिला कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में प्रदेश में रहा अव्वल, कलेक्टर ने छात्र- छात्राओं और शिक्षकों को दी बधाई एवं शुभकामनायें

Aditi News Team

Thu, May 25, 2023

नरसिंहपुर जिला कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में प्रदेश में रहा अव्वल

जिले के कक्षा 10 वीं के 14 व कक्षा 12 वीं के सभी संकायों के 15 छात्र- छात्राओं ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान

कलेक्टर ने छात्र- छात्राओं और शिक्षकों को दी बधाई एवं शुभकामनायें

नरसिंहपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाई स्कूल की कक्षा 10 वीं एवं हायर सेकेंडरी की कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में नरसिंहपुर जिला पूरे मध्यप्रदेश में अव्वल रहा है। इसमें कक्षा 10 वीं में जिले के 14 छात्र- छात्राओं और कक्षा 12 वीं के सभी संकायों में 15 छात्र- छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। जिले के कक्षा 12 वीं के विज्ञान व गणित संकाय में 7 छात्र- छात्राओं, वाणिज्य संकाय में 2, कला संकाय में 3 और जीव विज्ञान संकाय में 3 छात्र- छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। जिले की इस उपलब्धि पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले के सभी छात्र- छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने मेरिट में आये विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर शुभकामनायें दी हैं। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचपी कुर्मी ने भी छात्र- छात्राओं को शुभकामनायें दी हैं।

      उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिले में समय- समय पर सभी प्राचार्यों की बैठक लेकर स्कूल में शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कर उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया। सभी छात्र- छात्राओं को शतप्रतिशत किताबें सत्र के शुरू में ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया। उन्होंने जिला स्तर पर विषय- विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक विषय के प्रश्न पत्रों को तैयार कर हर शनिवार प्रत्येक स्कूल में परीक्षा का आयोजन कराया। इसकी मॉनीटरिंग विभिन्न जिलाधिकारियों से कराई गई। कलेक्टर ने 80 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले स्कूलों के प्राचार्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शनिवार की परीक्षा के परिणाम का विश्लेषण उसी सप्ताह में कराया  गया। यह कार्य दिसम्बर, जनवरी एवं फरवरी माह में लगातार किया गया। कलेक्टर की पहल पर विषय विशेषज्ञों द्वारा जिला स्तर पर प्रत्येक विषय के 100- 100 प्रश्न तैयार कराकर जिले की सभी शालाओं में उपलब्ध कराये गये। इन प्रश्नों को विद्यार्थियों से हल करवाया गया। विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों को भी विद्यार्थियों से हल कराया गया। लगातार मॉनीटरिंग कराई गई। इसका सुखद परिणाम अब सामने आया है और नरसिंहपुर जिला ने बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश में पहला स्थान पाया है। जिले के हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल के 30 छात्र- छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाकर जिले को गौरवांवित किया है।

 

Tags :

जरूरी खबरें