Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शालाओं का निरीक्षण 

Aditi News Team

Sun, Jul 9, 2023
जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शालाओं का निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी द्वारा क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत चीचली में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , शासकीय कन्या हाईस्कूल एवं ग्राम कल्याणपुर के पीएम श्री विद्यालय शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट चीचली एवं कल्याणपुर पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नियमित कक्षाएं संचालन के निर्देश दिए । इस दौरान कन्या हाईस्कूल चीचली के प्राचार्य द्वारा समस्त गतिविधि एवं कक्षाएं नियमित संचालित किए जाने पर श्री कुर्मी ने प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ की प्रशंसा की। निरीक्षण के समय श्री कुर्मी ने शालाओ के सुचारू रूप से संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं इस बात पर विशेष जोर दिया कि समस्त स्टाफ का प्रयास रहे कि वार्षिक परीक्षा परिणाम गत सत्र से और बेहतर रहे एवं छात्र छात्राओं की बेहतर उपस्थिति के साथ शासन की समस्त योजनाओ का लाभ उन्हें भलीभांति मिले । निरीक्षण के दौरान उनके साथ देवेश वैद्य, कल्याणपुर में ओमप्रकाश कौरव, उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में भारत ताम्रकार एवं कन्या हाईस्कूल में प्राचार्य सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें