Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: चीचली में प्राथमिक शिक्षको के एफएलएन प्रशिक्षण के तृतीय चरण का हुआ समापन 

Aditi News Team

Wed, Aug 2, 2023
चीचली में प्राथमिक शिक्षको के एफएलएन प्रशिक्षण के तृतीय चरण का हुआ समापन गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में शासकीय शालाओ की तीसरी कक्षा पढ़ाने वाले शिक्षको के 5 दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान एफएलएन प्रशिक्षण के तृतीय चरण का समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में सर्वप्रथम बीआरसी डी के पटेल एवं बीएसी अरुण कुमार दुबे, जन शिक्षक एवं सभी डीआरजी के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथि डीआरजी एवं जन शिक्षकों का फूल मालाओं के साथ उपहार देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डी के पटेल ने अपने उदबोधन में कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को मास्टर ट्रेनर के द्वारा सभी विषय में बेहतर कि प्रशिक्षण दिया गया। सभी शिक्षक प्रशिक्षण में मिले दिशा निर्देश को पालन करते हुए उन्हें बच्चों तक पहुंचाये एवं बच्चों में नैतिक बौद्धिक एवं शारीरिक शिक्षा का विकास कर उन्हें देश के लिए एक अच्छे नागरिक बनाये। बीएसी अरुण दुबे द्वारा निपुण भारत के विकासात्मक लक्ष्यों को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों का पालन करते हुए बच्चों में विकासात्मक लक्ष्य को प्राप्त करवाना एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना जैसे प्रशिक्षणार्थियों को सुझाव दिए गए। समापन कार्यक्रम में समस्त डीआरजी (मास्टर ट्रेनर) विनोद कुमार सोनी, लेख राम गौतम दीपक कुमार गुप्ता, मनीष कुमार सोनी ,जितेंद्र कुमार कौरव हरिओम कौरव ,रामदास श्रीवास बालमुकुंद वर्मा, जन शिक्षक संजय कुमार सोनी, अनूप पालीवाल एवं अजय नामदेव एमआईएस दीपक कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती खुशबू बिजोरिया , कैलाश कहार की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें