Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: गाडरवारा, सूखाखैरी में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण जारी

Aditi News Team

Mon, May 15, 2023
सूखाखैरी में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण जारी गाडरवारा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूखाखैरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के मार्गदर्शन में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 5 मई से जारी है। 5 जून तक आयोजित होने वाले इस शिविर में समय सुबह 7:00 से 9:00 तक क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन एवं खो-खो इत्यादि खेलों का प्रशिक्षण खेल प्रभारी शिक्षक नितेंद्र प्रताप सिंह राजगोंड के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है जिसमे विभिन्न खेलो में अभी तक 30 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है । छात्र कृष्णकांत विश्वकर्मा ने बताया कि इस शिविर से हमें विभिन्न खेलों की विधाओं को सीखने को मिल रहा है। शिविर में सहभागिता कर रहीं छात्रा रामदेवी रजक ने बताया कि शिविर में हिस्सा लेने से खेलों के अभ्यास का अवसर मिलता ही है साथ मे योगाभ्यास भी हो जाता है। शिविर के संचालन में प्राचार्य चंदन कुमार शर्मा , महेंद्र सिंह पटेल (उ. मा. शि), डॉ. संदीप कुमार मेहरा (उ. मा.शि), गोकल प्रसाद वर्मा (भृत्य) का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है ।

Tags :

जरूरी खबरें