Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा, विकासखंड परियोजना प्रबंधन की बैठक संपन्न

Aditi News Team

Tue, Apr 18, 2023
विकासखंड परियोजना प्रबंधन की बैठक संपन्न गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में बीपीएमयू बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्रोत समन्वयक डी के पटेल ने कक्षा पांचवी एवं आठवीं के मूल्यांकन कार्य के बारे में विस्तृत निर्देश दिए। उनके द्वारा नवीन सत्र के शाला प्रवेशोत्सव, पांचवी आठवीं के प्रोजेक्ट कार्य अंको की पोर्टल पर प्रविष्टि, चयनित शालाओ में मरम्मत राशि के उपयोग, पीएम पोषण आहार संबंधित दैनिक मैसेज इत्यादि पर चर्चा की। विकासखंड अकादमिक समन्वय अरुण दुबे एवं सत्यम ताम्रकार माध्यमिक शिक्षक द्वारा प्रयास पुस्तिका वितरण एवं उपयोग, कक्षा पहली एवं दूसरी के आवधिक आकलन एवम कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं, सातवीं की स्थानीय परीक्षाओं के वार्षिक परीक्षाफल संधारण पर चर्चा की गई। इस बैठक में एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव, जनशिक्षक संजय सोनी, अजय नामदेव, अनूप पालीवाल, सत्यम ताम्रकार, नेतराम कौरव, गोविन्द ताम्रकार, हरिओम स्थापक, बुलंद कुशवाहा, दीपक चौरसिया, लेखराम गौतम, सुनील सोनी, धीरज जसाठी, कैलाश कहार की सक्रिय उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें