Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: गाडरवारा, ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण के तृतीय चरण का हुआ समापन  

Aditi News Team

Thu, Jun 16, 2022
ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण के तृतीय चरण का हुआ समापन गाडरवारा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अंतर्गत एफएलएन पर विशेष जोर को ध्यान में रखते हुए मिशन अंकुर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली और दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षको के ब्लॉक स्तर पर 5 दिवसीय प्रशिक्षणो के तीसरे चरण का समापन बीते दिवस विकास खंड चीचली में हुआ । इस प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय चीचली मे शिक्षको को कार्यमुक्ति पत्र दिए गए । उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में इस समापन कार्यक्रम के अवसर पर बी आर सी डी के पटेल ने उदबोधन में कहा कि प्रशिक्षण मे बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर विशेष जोर दिया गया जो पहली एवं दूसरी के बच्चों की महती आवश्यकता है। बीआरसी पटैल ने बीएसी अरुण दुबे, सत्यम ताम्रकार, संजय सोनी के लिए प्रशिक्षण के आयोजन में सतत सहयोग हेतु धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन विनीत नामदेव ने किया। विदित हो कि इस तीसरे चरण के प्रशिक्षण में चीचली ब्लॉक से 41 शिक्षको ने सहभागिता दी । इस प्रशिक्षण समापन में निर्मल पटले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी चीचली प्रतिभा परते, प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, बीआरसी डी के पटैल, बीएसी अरुण दुबे, सत्यम ताम्रकार, संजय सोनी, अजय नामदेव सहित डीआरजी विनोद सोनी, अजय मेहरा, लेखराम गौतम एव मनीष नेमा आदि मौजूद रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें