Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: गाडरवारा, कन्या नवीन जनशिक्षा केंद्र में प्रधानपाठको को दिया गया प्रशिक्षण 

Aditi News Team

Mon, May 22, 2023
कन्या नवीन जनशिक्षा केंद्र में प्रधानपाठको को दिया गया प्रशिक्षण गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या नवीन उ मा विद्यालय जनशिक्षा केंद्र में केंद्र की अधीनस्थ शालाओ के प्रधानपाठकों को समर कैम्प के संचालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया । इस अवसर पर जनशिक्षक अपसार खान , उत्तम वर्मा एवं संजय अवस्थी ने समर केम्प से जुड़े बेसलाइन टेस्ट, एप्प पर लॉगिन एवं भाषा व संख्या ज्ञान के बेहतर अध्यापन से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी। प्रशिक्षण में बताया गया कि 6 वी में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं के लिए समर केम्प संचालित करना है। बैठक में समर केम्प से सबंधित सामग्री वितरित की गई। बैठक में भवन मरम्मत कार्यो पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जनशिक्षा केंद्र अंतर्गत सभी शालाओ के प्रधानपाठक उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें