Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

: गाडरवारा,राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण संवाद कार्यक्रम संपन्न

Aditi News Team

Tue, Sep 28, 2021

गाडरवारा। गत दिवस जन शिक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण संबंधी बैठक सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए एस मसराम द्वारा 12 नवंबर में कक्षा तीसरी पांचवी आठवीं एवं दसवीं आयोजित होने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण मूल्यांकन की महत्वता से सभी शिक्षकों को अवगत कराया। जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या द्वारा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की प्रश्नबैंक में वर्णित प्रश्नों के समान ही अन्य प्रश्नों के सतत अभ्यास पर जोर दिया । विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डीके पटेल द्वारा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण से संबंधित प्रथम मॉक टेस्ट पूर्ण कर जांच कार्य उपरांत विश्लेषण प्रपत्र बनाने के सुझाव दिए। विश्लेषण उपरांत जो प्रश्न अधिकांश छात्र छात्राओं द्वारा सही हल नहीं किए गए हैं उनका पुनः अध्यापन कार्य करने के सुझाव दिए गए। जन शिक्षा केंद्र स्तरीय कोर कमेटी के सदस्य सत्यम ताम्रकार द्वारा गणित विषय के लर्निंग आउटकम अंतर्गत परिमेय संख्याओं के योग अंतर पर प्रकाश डाला एवम दंड आलेख तथा पाई चार्ट पर भी चर्चा की गई। कोर कमेटी के अन्य सदस्य संध्या पाठक, संतोष कौरव, राजेश कसेरा, शिवा ताम्रकार, भूषण साहू, मन्नालाल पटले, मनीष सोनी द्वारा भी विभिन्न लर्निंग आउटकम संबंधित विषय अंशो पर वृहद चर्चा की गई। क्लस्टर एनएएस प्रभारी सुनील सोनी द्वारा प्रकाश के परावर्तन अपवर्तन पर प्रकाश डाला गया। यह संवाद कार्यक्रम जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें