Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: गाडरवारा,माध्यमिक शिक्षा मंडल की पूरक परीक्षाएँ प्रारंभ,मंडल के संभागीय अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण

Aditi News Team

Mon, Jun 20, 2022
माध्यमिक शिक्षा मंडल की पूरक परीक्षाएँ प्रारंभ,मंडल के संभागीय अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस माध्यमिक शिक्षा मंडल की की पूरक परीक्षाएँ प्रारंभ हो गई। उपरोक्त जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया कि सोमवार को 12 वी के समस्त विषयों की पूरक परीक्षा साईंखेड़ा ब्लॉक के बीटीआई स्कूल गाडरवारा एवं चीचली ब्लॉक के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई। सोमवार को आयोजित बीटीआई स्कूल की परीक्षा में 171 छात्र- छात्रा उपस्थित एवं 37 अनुपस्थित रहे । उत्कृष्ट विद्यालय चीचली की परीक्षा में 118 छात्र छात्राएँ उपस्थित एवं 13 छात्र छात्राएँ अनुपस्थित रहे। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल के संभागीय अधिकारी मारोती सोमकुंवर ने बीटीआई स्कूल गाडरवारा एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने उत्कृष्ट विद्यालय चीचली एवं बीटीआई स्कूल में पूरक परीक्षाओ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागीय अधिकारी श्री सोमकुंवर ने परीक्षा की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की एवं शांतिपुर्ण ढंग से परीक्षा संचालन के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती विल्सन ने पूरक परीक्षाओ में छात्र छात्राओं की अनुपस्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए परीक्षा में छात्र छात्राओं की अधिक से अधिक उपस्थिति पर जोर दिया। संभागीय अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के समय बीटीआई स्कूल में केंद अध्यक्ष जनार्दन गजभिये, विनय शंकर शर्मा, मनमोहन शर्मा, के के राजौरिया, शिल्पी गुप्ता, मधुसूदन पटैल, अमित पटेल, सोमनाथ मेहरा, सचिन नेमा, नीतेश समाधिया, रोहित वाल्मीकि एवं उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में केंद्र अध्य्क्ष डॉक्टर फिरोज खान, सहायक केंद्र अध्यक्ष काशीराम चौधरी , वीरेंद्र राजपूत, भारत ताम्रकार, सत्यम ताम्रकार एवं घनश्याम मेहरा आदि उपस्थित रहे। 21 जून दिन मंगलवार को 10 की पूरक परीक्षा हिंदी विषय के पेपर से शुरू होगी।

Tags :

जरूरी खबरें