Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: गाडरवारा,तिथि भोज में शामिल हुई जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष 

Aditi News Team

Tue, Jun 20, 2023
तिथि भोज में शामिल हुई जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष गाडरवारा। बीते मंगलवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ग्राम पाली की शासकीय प्राथमिक शाला में पीएम पोषण योजना के तहत तिथि भोज में शामिल हुई एवं बच्चों के साथ भोजन मध्यान्ह भोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने आकर्षक शाला परिसर , साज सजावट एवं नवाचार युक्त बेहतर टीएलएम को देखकर प्रसन्नता जाहिर की एवं शाला के प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी एवं शिक्षक ब्रजेश पाली की प्रशंसा की। उन्होंने शाला में बने सेल्फी पॉइंट पर बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। उंन्होने राज्य स्तरीय ओलंपियाड के लिए चयनित छात्रा को माला पहनाकर संम्मानित किया। विदित हो कि शाला में श्रीमती ठाकुर एवं शिक्षा समिति सदस्य राजेंन्द्र ठाकुर के आगमन पर शिक्षको ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, सीएसी बनवारी लाल नागवंशी, मधुसूदन पटैल, शाला के प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी, ब्रजेश श्रीवास, राजीव नाहर, सुरेन्द्र पटैल, शेख जाफर खान, प्रशांत पटैल , शहनाज बानो एवं सचिव प्रमोद बोहरे सहित अनेक छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें