Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: एफएलएन पर जनभागीदारी पखवाड़े में शपथ दिलाकर चित्रकला एवं पेंटिंग के जरिये आकर्षक चित्र बनाये 

Aditi News Team

Mon, Jun 12, 2023
एफएलएन पर जनभागीदारी पखवाड़े में शपथ दिलाकर चित्रकला एवं पेंटिंग के जरिये आकर्षक चित्र बनाये सांगई में शिक्षको ने शपथ दिलाकर पखवाड़े में बच्चों की कराई सहभागिता गाडरवारा। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी आदेशानुसार शिक्षा पर जी 20 कार्य समूह की चौथी बैठक अंतर्गत मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) पर केंद्रित जनभागीदारी पखवाड़े का आयोजन शाला स्तर पर ग्राम सांगई की शासकीय एकीकृत नवीन माध्यमिक शाला में किया गया । इस अवसर पर शिक्षको ने छात्र छात्राओं को एफएलएन आधारित शपथ दिलाई एवं बच्चों को एफएलएन थीम आधारित चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु प्रेरित किया। शिक्षको की बात से प्रेरित होकर बच्चों ने चित्रकला एवं पेटिंग के जरिये आकर्षक चित्र बनाये। इस अवसर पर शाला के माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षक संदर्भ समूह के ब्लॉक समन्वयक मधुसूदन पटैल ने बताया कि निपुण भारत अंतर्गत जी -20 एवं 75 वे अमृत महोत्सव के अवसर पर एफएलएन पर आधारित गतिविधियों से बच्चों को रूबरू कराने के उद्देश्य से चित्रकला एवं पेंटिंग के जरिये आकर्षक चित्र बच्चों ने बनाये है। हम लोग मेरा घर मेरा विद्यालय की अवधारणा को लेकर शिक्षाविद गिजुभाई की मंशानुसार विद्यालय को आंनद घर में रूपांतरित करने के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहे है। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव, शिक्षक विवेक नाईक, सुरेश चौहान, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर एवं लता कहार सहित शाला के बच्चे उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें