Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: अशासकीय विद्यालयों की विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

Aditi News Team

Sun, Aug 6, 2023
अशासकीय विद्यालयों की विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न गाडरवारा। विगत दिवस स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा (बी टी आई) में विकासखंड के समस्त अशासकीय विद्यालयों के प्रधान पाठकों एवं प्राचार्य की समीक्षा बैठक का आयोजन रखा गया। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रताप नारायण आर्य, बीआरसी गिरीश कुमार पटैल, प्राचार्य जयमोहन शर्मा, बीएसी संदीप स्थापक एवं पवन राजोरिया ने अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की मैपिंग एवं नामांकन को लेकर दिशा निर्देश प्रदान किए। बैठक में न्यूनतम मैपिंग वाली शालाओं को दो दिवस के अंदर मैपिंग कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी गई। बैठक में बीईओ प्रताप नारायण ने कहा कि नए सत्र में नामांकन एवं मैपिंग का कार्य जल्द पूर्ण होना आवश्यक है। बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा मैपिंग की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। अशासकीय विद्यालयो के सभी प्राचार्य मैपिंग कार्य को जल्द पूर्ण कराएं। बैठक को बीएसी संदीप स्थापक एवं पवन राजौरिया ने भी संबोधित करते हुए आवश्यक जानकारियां दी। बैठक में विनय शंकर शर्मा सहित अनेक अशासकीय स्कूलो के प्राचार्य उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें