Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: अच्छे से पढ़ाई करें

Aditi News Team

Fri, Nov 4, 2022
कलेक्टर द्वारा सीएम राइज स्कूलों का निरीक्षण विद्यार्थियों से किया संवाद कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सीएम राइज स्कूल- एसडीएम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला नरसिंहपुर और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करेली का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें अच्छे से पढ़ाई करके जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सीएम राइज स्कूल नरसिंहपुर में उन्होंने 9 वीं, 10 वीं, 11 वीं एवं 12 वीं कक्षा की अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम से पढ़ाई करने वाली छात्राओं से बात की। उन्होंने हिन्दी माध्यम की छात्राओं से कहा कि वे अंग्रेजी का भी अध्ययन करें, अच्छे से पढ़ाई करें। उन्होंने छात्राओं से पूछा कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है। शिक्षक समय पर आते हैं। पीने के पानी की समुचित व्यवस्था है। इस पर छात्राओं ने कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार सीएम राइज स्कूल की नई बिल्डिंग करीब 10 एकड़ में बनेगी, जिसमें विद्यार्थियों के शिक्षण हेतु सभी व्यवस्थायें रहेंगी। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से विभिन्न प्रश्न भी पूछे। कलेक्टर ने प्राचार्य को निर्देशित किया कि कक्षाओं की खिड़कियों में जाली लगवाई जाये। कक्षाओं में आवश्यकतानुसार पंखे और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाये।

Tags :

जरूरी खबरें