: अज्ञात मृतक की सूचना पुलिस थाना करेली को दे
Wed, Dec 18, 2024
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी
अज्ञात मृतक की सूचना पुलिस थाना करेली को दे
करेली नरसिंहपुर भागीरथ तिवारी विगत दिनों करेली आमगांव रोड के बाजू से अज्ञात व्यक्ति का शव प्राप्त हुआ जो कि पीपल के पेड़ नीचे पड़ा हुआ था l पुलिस थाना करेली मेंअपराध क्रमांक 733।24 धारा 304 A तहत दर्ज कर जांच में लिया हैं l अज्ञात मृतक के संबंध में जो भी जनता पहचानता हे वह करेली पुलिस थाना के जांच अधिकारी के मोबाइल नंबर 9479996354 पुलिस थाना प्रभारी करेली के मो नंबर 7049141589 को जानकारी दे सकते हे l मृतक की उम्र 40 से 45 तक बताई जा रही हैl
: नलखेड़ा थाने का एस आई 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप,उज्जैन लोकायुक्त इकाई की कार्यवाही
Wed, Dec 18, 2024
नलखेड़ा थाने का एस आई 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप,उज्जैन लोकायुक्त इकाई की कार्यवाही
आवेदक- प्रेमचंद पिता रूगनाथ जी, पता वार्ड नंबर 10, नलखेड़ा जिला आगर
आरोपी -कार्यवाहक उप निरीक्षक नानूराम बघेल, थाना नलखेड़ा, आगर ,रिश्वत राशि- 5000/- रूपये नगद
विवरण
- आवेदक के अनुसार मेरी 16 वर्ष 5 माह की नाबालिग पुत्री मेघा 16/11/24 को घर से चली गई थी। थाने पर शिकायत की तो स्टाफ के साथ मुंबई से 27/11/24 को लड़की को लेकर आए। लड़की मुझे सुपुर्द कर दी पर पुलिस ने आरोपी अरुण मालवीय को गिरफ्तार नहीं किया। मुंबई का गाड़ी का खर्चा 19000/- और रास्ते का खर्चा अलग हुआ और बघेलजी अभी 10000/- रुपए और मांग रहे हैं। इस शिकायत का सत्यापन प्रभारी एस पी राजेश पाठक द्वारा डीएसपी सुनील तालान से कराया तो शिकायत सही पाई गई। इस पर से आज दिनांक 18/12/24 को ट्रैप दल का गठन किया गया। नलखेड़ा थाने के परिसर में जैसे ही कार्यवाहक उपनिरीक्षक ने रिश्वत की राशि की पहली किश्त 5000/- रूपये आवेदक से प्राप्त की। थाने के आसपास तैनात ट्रैप दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। थाना परिसर में कार्यवाही अभी जारी है।
ट्रेप दल सदस्य-
डीएसपी सुनील तालान, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार खान, नीरज राठौर, श्याम शर्मा।
: छिंदवाड़ा में भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर सुसाइड की
Fri, Dec 13, 2024
छिंदवाड़ा में भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर सुसाइड की
छिंदवाड़ा में भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कन्हई राम रझुवंशी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना शुक्रवार सुबह 10.30 बजे की है। रघुवंशी श्री गणेश कॉलोनी स्थित अपने बंगले पर थे।उन्होंने ऊपर वाले कमरे का दरवाजा बंद कर 12 बोर की राइफल से गोली मार ली। घटना के वक्त परिजन नीचे थे। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया है।
कमरे में मिला सुसाइड नोट
एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस और एफएसएल टीम ने कमरे से डॉक्टर के पर्चे पर लिखा सुसाइड नोट जब्त किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैं खुद की इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।