: खरगौन,शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग ने दो कार्यवाहियों में 09 प्रकरण दर्ज कर 07 को किया गिरफ्तार
Sun, Oct 3, 2021
खरगौन । आबकारी विभाग द्वारा शनिवार शुष्क दिवस महात्मा गाँधी जयंती पर जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध मंदिरा के खिलाफ कार्यवाही की गई। विभाग द्वारा 09 प्रकरण दर्ज कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। सहायक आबकारी अधिकारी श्री पवन टिकेकर ने बताया कि शुष्क दिवस पर वृत्त के परिधि में आने वाले होटल, ढाबों और अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही की गई। सनावद के बांगड़दा, बासवा व मलगाँव नदी के किनारे एवं हीरापुर तथा बड़वाह वृत्त के सिरलाय व काटकूट फाटा में दबिश देकर कार्यवाही की गई। यहां वृत्त प्रभारी श्री अजयपाल सिंह बदौरिया व उपनिरीक्षक श्री मुकेष गौर ने मप्र बांग होटल, ढाबों एवं अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध वृत सनावद के ग्राम वहीं वृत प्रभारी अजयपाल सिंह भदौरिया एवं आबकारी उपनिरीक्षक श्री मुकेश गौर ने मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, च के तहत 05 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 04 स्थानों पर खाली तलाशी पंचनामे बनाये गए।
इस कार्यवाही में अलग-अलग स्थानों से 28 पाव देशी मदिरा एवं 33 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 41,150 रुपये है। कार्यवाही के दौरान वृतों की मदिरा दुकानों को भी चेक किया गया जो विधिवत बंद होना पायी गई। इस कार्यवाही में दोनों वृत के आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आबकारी आरक्षक भी शामिल रहे।
कसरावद वृत्त में भी हुई कार्यवाही
वहीं आबकारी विभाग ने शुष्क दिवस पर वृत्त कसरावद में सहायक आबकारी अधिकारी श्री बसंत कुमार भीटे के नेतृत्व में सावदा, गोपालपुरा, रेगवा, मराल फाटा में दबिश देकर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में वृत प्रभारी देवराज नगीना आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, च के तहत 04 प्रकरण दर्ज कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में कुल 52 पाव देशी मदिरा, 08 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई। जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 4700 रुपये है। इस कार्यवाही में वृत्त के आबकारी आरक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। तत्पश्चात रात्रि समय वृत्त महेश्वर व कसरावद के आबकारी दल द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
: शाजापुर,48 पाव प्लेन जप्त
Sun, Oct 3, 2021
शाजापुर। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, परिवहन, संग्रहण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गत दिवस 02 अक्टूबर को शुष्क दिवस हेतु गश्त-दबिश कार्य हेतु शाजापुर, सुनहरा, पनवाड़ी, अभयपुर, मक्सी, शुजालपुर, कालापीपल आदि क्षेत्रों में होटलों-ढाबों पर चेकिंग के दौरान 36a 36 बी 341 क आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं के तहत कुल 5 प्रकरण व एक खाली तलाशी पंजीबद्ध की व कुल 48 पाव प्लेन जप्त किए। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री मीनाक्षी बोरदिया, श्री सुरेश पटेल श्री आरक्षक श्री दिनेश कौशिक, श्री अमित शर्मा, श्री लखन सिंह सिसोदिया नगर सैनिक श्री दिनेश शर्मा, श्री भगवान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
: रायसेन,कलयुगी मां-बाप की काली करतूत मासूम बच्ची को छोड़ा हाइवे पर
Sun, Oct 3, 2021
रायसेन जिले की उदयपुरा तहसील के अंतर्गत ग्राम नूरनगर के पास नेशनल हाइवे पर एक बच्चा मिला। जिसकी उम्र 4 से 5 दिन बताई जा रही है।जानकारी मिलते ही बंसल के कर्मचारियों की मदद से उसे सुरक्षित किया और उदयपुरा पुलिस के हवाले कर दिया गया वर्तमान में उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में है।फिलहाल बच्चे की देखभाल सरकारी अस्प्ताल में जारी है।थाना प्रभारी सहित नगर के बरिष्ठ ब्यापारी शिवनारायण मालानी,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार मालानी भी उदयपुरा अस्प्ताल में मौजूद। बच्चे की स्थिति ठीक है। कई लोगों ने इस बच्चे को गोद लेने की बात कही। थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि नवजात शिशु को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है जहां से उपचार उपरांत बच्चे को चाइल्ड केयर भेजा जाएगा और साथ ही उक्त घटना को किसने और किस प्रकार अंजाम दिया उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।