: सीहोर,पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़,छापेमार कार्रवाई से हड़कंप,10 को किया गिरप्तार
Tue, Nov 9, 2021
मध्यप्रदेश के सीहोर में शिवसेना नेता के घर से सेक्स रैकेट पकड़ाया है। पुलिस ने मौके से कार, नकदी जब्त की है। चार लड़कियों, तीन ग्राहक के साथ ही महिला मैनेजर, संचालिका व चालक को पकड़ा है। जिस महिला के घर यह कार्रवाई हुई है वह खुद को समाजसेविका बताती है और शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी हैं।
जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सीहोर बस स्टैंड के पास स्थित अनुपमा तिवारी के मकान पर छापा मारा। यहां सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस की छापेमार कार्रवाई से हड़कंप मच गया लेकिन कोई भाग नहीं सका। पुलिस ने चार लड़कियों व तीन ग्राहकों सहित एक ड्राइवर, एक संचालिक और महिला मैनेजर है को गिरप्त में लिया है एवं पुलिस ने 28,710 रुपये नगद बरामद किए हैं। इसके अलावा मौके से नशे का सामान भी मिला है। सभी लड़कियां भोपाल के पास की बताई जा रही हैं जिनको इंदुलता नामक महिला मैनेजर मकान में लाती थी ।
अनुपमा तिवारी के बारे में जानकारी मिली कि वह 2015 में शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है और खुद को समाजसेविका बताती है। नेहरू युवा केंद्र की ओर से उसे कुछ साल पहले योगाचार्य के रूप में सम्मानित किया गया था
: होशंगाबाद,वनखेडी पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का खुलासा
Mon, Nov 8, 2021
दस मोटरसाइकिल जब्त पांच आरोपियो को किया गिरफ्तार,एक फरार,तलाश जारी
होशंगाबाद/ वनखेडी पुलिस कप्तान गुरूकरण सिह के मार्गदर्शन में एव एएसपी अवधेश प्रताप सिह के निर्देशन में व एसडीओपी शिवेन्दू जोशी के कुशल नेतृत्व में वनखेडी थाना प्रभारी और उनकी टीम ने पांच शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर दस मोटरसाइकिल जब्त करने मे सफलता प्राप्त की है।तत्सबंध मे एसडीओपी पिपरिया शिवेन्दू जोशी ने बताया कि थाना प्रभारी उमेश तिवारी एवं स्टाफ की एक टीम गठित की गयी थी जिसके द्वारा एक वाहन चोर गिरोह पकड़ा गया है। जिसमे वाहन चोरो के पाँच सदस्यों को पकड़ा जाकर कुल दस मोटर साइकिल जब्त की गई है । एक आरोपी की तलाश की जा रही है।बताया गया कि वाहन चोर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि गिरोह का सरगना लक्ष्मण उर्फ नेता पिता जमनाप्रसाद जाटव निवासी माता मोहल्ला गाडरवारा है जो कि वाहन चोर गिरोह को संचालित करता है सरगना लक्ष्मण उर्फ नेता अपने साथी बृजेश जाटव निवासी माता मोहल्ला गाडरवारा के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से मोटर साइकिल चोरी करता है तथा अन्य दूसरे साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी करता है।वाहन चोर सरगना लक्ष्मण उर्फ नेता का थाना गाडरवारा मे आपराधिक रिकार्ड है ऐसा बताया जा रहा है। थाना गाडरवारा में कुल 12 मामले इसके विरुध्द पंजीबध्द है जिसमे से 07 मोटर साइकिल चोरी के है तथा इसका जिला बदर भी प्रस्तावित किया गया है। इसके अतिरिक्त सरगना लक्ष्मण उर्फ नेता का थाना साइखेड़ा में भी आपराधिक रिकार्ड है।थाना साइखेड़ा में भी मोटर साइकिल चोरी में पकड़ा जा चुका है।सरगना लक्ष्मण उर्फ नेता पिता जमनाप्रसाद जाटव निवासी माता मोहल्ला गाडरवारा के मुख्य दो साथी है जिसमे से एक नीलेश वंसकार पिता भोलाराम निवासी आहेगांव थाना गाडरवारा जो कि मोटर साइकिलों के लिए ग्राहक तलाश करता है। तथा ग्राहक से उसका भुगतान नगद या फोन पे के माध्यम से प्राप्त करता है तथा दूसरा साथी राघवेन्द्र उर्फ राजा पिता फूलचंद वंसकार निवासी पोड़ार थाना गाडरवारा जो कि चोरी की मोटर साइकिलों को ग्राहको तक पहुंचाता है जिसका कमीशन अलग अलग प्रकार से दोनों सरगना लक्ष्मण उर्फ नेता से प्राप्त करते हैं लक्ष्मण उर्फ नेता के उपरोक्त दोनों साथी नीलेश एवं राघवेन्द्र उर्फ राजा गिरफ्तार कर लिए गए हैं, एवं लक्ष्मण की तलाश की जा रही है।
: करेली में धनतेरस पर हुई लूट के 3 आरोपी पुलिस की गिरप्त मे,
Fri, Nov 5, 2021
करेली नरसिहपुर मुख्य बाजार में विगत दिवस करेली के व्यवसायी के साथ घटित लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना करेली पुलिस को सफलता तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। प्रार्थी विवेक पिता राजेन्द्र जैन उम्र 45 साल निवासी शुभम कालोनी करेली थाना करेली जिला नरसिंहपुर थाना करेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज वह सायं के लगभग 06.40 बजे बस स्टेण्ड करेली के पास स्थित अपनी लोहे की दुकान जैन हार्डवेयर से व्यापार की रकम 80000/- रुपये एक थैला में रखकर थैला मोटर साइकिल में टांगकर अपने घर शुभम कालोनी जाने निकला था कि रास्ते मे सत्यकाम वस्त्र भंडार के सामने मुख्य मार्ग करेली में एक मोटर साइकिल चालक ने मेरी मोटर साइकिल में पीछे से टक्कर मारा जिससे मैं मोटर साइकिल सहित गिर गया तो टक्कर मारने वाली मोटर साइकिल जिसमें तीन अज्ञात व्यक्ति थे जिन्हें मैं नहीं जानता से एक व्यक्ति मेरे से बोला कैसी मोटर साइकिल चलाता है व हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तो मैं अपना बचाव करने लगा तभी भीड में से आवाज आई की मोटर साइकिल वाले अन्य दो लड़के मोटर साइकिल में टंगा बैग लेकर भाग गये उसी समय मारपीट करने वाला लड़का भी भाग गया कि रिपोर्ट पर थाना करेली में अप.क्र.- 1001/21 धारा 379 भा.द.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मामले से वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, एस.डी.ओ.पी. श्री कौशल सिंह को अवगत कराया मामला संज्ञान में आने पर घटना की पृष्ठभूमि पूर्व सुनियोजित प्रतीत होने से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करते हुए एस.डी.ओ.पी. श्री कौशल सिंह को थाना करेली रवाना किया गया। आरोपियों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु प्रथक-प्रथक टीम गठित कर मार्गदर्शित किया गया । पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में निरीक्षक अखिलेश मिश्रा थाना प्रभारी करेली एवं गठित टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अज्ञात आरोपियों के संबंध में सी.सी.टी.व्ही. फुटेज व हुलिया के अधार पर तलाश शुरू की गई मुखबिर द्वारा कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त किया गया व दिन के समय तीनों को एक साथ घूमते दिखने की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर संदेहियों की करेली व उनके घरों में दबिश देकर तलाश की गई जो घरों पर नहीं मिलने से साइबर सेल नरसिंहपुर से तकनीकी सहयोग प्राप्त कर तलाशी के प्रयास किये गये। संदेहियों के रिश्तेदारों की जानकारी एकत्र की गई गठित टीम को आरोपियों की तलाश हेतु भोपाल व हरदा रवाना किया गया । मुखबिर की सूचना पर आरोपियों- गोविन्द उर्फ करिया पिता हरिशंकर उर्फ बब्ली 31 साल, दीपक पिता दीनानाथ मेहतर 23 साल, मोहित पिता दम्मूलाल विश्वकर्मा उम्र 28 साल तीनों निवासी हनुमान वार्ड करेली को अभिरक्षा में लेकर पूंछतांछ की गई जिनके द्वारा बताया गया कि विवेक जैन द्वारा दुकान से घर आने जाने की जानकारी थी इन तीनों ने घटना के तीन दिन पूर्व विवेक जैन से रुपये छीनने की योजना बनायी थी घटना दिनांक को विवेक का इंतजार कर रहे थे योजना अनुसार मोटर साइकिल में टक्कर मारकर गिराकर झगड़ा कर ध्यान भटकाकर रुपये लेकर भाग गये थे । आरोपियों द्वारा विवेक जैन से लूट की गई सम्पूर्ण रकम जप्तकर आरोपियों का कृत्य धारा- 392 भा.द.वि. का पाया जाने से दिनांक 05.11.2021 को गिरफ्तार किया गया व न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय नरसिंहपुर पेश किया गया । आरोपियों की गिरफ्तारी व मशरूका बरामदगी में निरीक्षक अखिलेश मिश्रा थाना प्रभारी करेली, उप निरीक्षक आशीष बोपचे, ओ.पी. शर्मा, सहायक उप निरीक्षक पुनीत कटारे, सुरेन्द्र शर्मा, लालमोहन दीवान, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुंवर आऱक्षक राजेश बागरी, सुदीप बागरी, संजय ठाकुर, मनोज सिलावट, सतेन्द्र बागरी, शोभित मिश्रा, साइबर सेल आरक्षक धारा सिंह, कुमुद पाठक की भूमिका सराहनीय रही ।