: ग्वालियर पुलिस ने दस लाख रूपये कीमत की लगभग 100 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी पकड़े
Fri, Apr 8, 2022
ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना क्राइम ब्रांच एवं थाना थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम ने दस लाख रूपए कीमत की 101 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।07 जनवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति स्कूटी से थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत निबुआपुरा से खुरैरी की तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर आने वाले है। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश दण्डोतिया को क्राईम ब्रांच तथा थाना मुरार की संयुक्त टीम बनाकर तत्काल अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिये मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देशित किया।वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक श्री दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक श्री शैलेन्द्र भार्गव की टीम ने घेराबंदी कर दो व्यक्ति को स्कूटी के साथ पकड़ा। पकड़े गये व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 101.5 ग्राम स्मैक अनुमानित कीमत लगभग दस लाख रूपए की प्राप्त हुई। जिसे विधिवत जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुरार में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
: देवास,अवैध हथियार निर्माण में काम आने वाले संयंत्रों सहित संपूर्ण कारखाना पकड़ा
Fri, Apr 8, 2022
अवैध हथियार निर्माण में काम आने वाले संयंत्रों सहित संपूर्ण कारखाना पकड़ा
दो दर्जन से अधिक अवैध पिस्टल
, कट्टे एवं 12 बोर जप्त
देवास। जिले के हाटपीपल्या थाना प्रभारी निरीक्षक श्री एस.एस. मुकाती को सात अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति करनावद फाटा पर अवैध पिस्टल बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी हाटपीपल्या ने अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जितेन्द्र पिता मोहनलाल विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी सिवनी फाटा थाना बरोठा का होना बताया। पकडे गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं मैग्जीन में दो जिंदा राउण्ड मिले। आरोपी से अवैध शस्त्र के संबंध में पूछताछ करने पर राजू पिता खेम सिंह सिकलीगर से अवैध शस्त्र खरीदकर अन्य लोगों को सप्लाई करना पाया गया। आरोपी की निशादेही पर पुलिस टीम ने राजू पिता खेमसिंह सिकलीगर उम्र 50 साल निवासी कालापाठा के घर पर दबिश दी जहा पर अवैध हथियार बनाने का पूरा कारखाना संचालित था। जहां निर्माण में उपयोग होने वाले सयंत्र इलेक्ट्रानिक ग्राइंडर मशीन, कटर मशीन, हाथ पंखा, छैनी हथोड़ी, आरी व 06 लोहे की छोटी-बड़ी बैरल, तलवार, लोहे का बड़ा छुरा, गुप्ती एवं लोहे का अन्य सामान जप्त किया गया। आरोपी ने पूछताछ में घर के पास जंगल में एक लोहे की पेटी में अवैध आग्नेय शस्त्र छिपाना बताया। आरोपी की निशादेही पर अवैध हथियार जप्त किये गये कुल 24 अवैध आग्नेय शस्त्र को जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध थाना हाटपीपल्या में अपराध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी स्थानीय बाजार से सामान खरीदकर अवैध आग्नेय शस्त्र जैसे देशी पिस्टल, कट्टे. 12 बोर आदि बनाना एवं इसको सप्लायर के माध्यम से प्रदेश सहित अन्तर्राज्यीय बाजार में बेचा करते थे। आरोपियों के कब्जे से रिवाल्वर दो नग, जिंदा राउण्ड आठ नग, देशी पिस्टल 12 नग, 315 बोर का देशी कट्टे पाँच नग, 12 बोर की बड़ी बेरल वाली बंदूक एक नग, तलवार एक नग, फालिया दो नग, गुप्ती एक नग को जप्त किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी हाटपीपल्या निरीक्षक श्री एस.एस. मुकाती तथा उनकी पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।
: इंदौर क्राइम ब्रांच ने शातिर चार पहिया वाहन चोर पकड़े
Thu, Apr 7, 2022
इन्दौर। पुलिस आयुक्त इंदौर नगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने इंदौर कमिश्नरेट में वाहन चोरी करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। इन निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री राजेश हिंगणकर एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त अपराध शाखा श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त क्राईम ब्राँच इंदौर श्री गुरू प्रसाद पाराशर के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश की शातिर वाहन चोर गैंग के पांच आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।आरोपियों के विरुद्ध मुम्बई, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में चार पहिया वाहन चोरी के अपराध पंजीबद्ध है एवं कई अपराधों में आरोपी फरार है। पकड़े गए आरोपियों में अनहद उर्फ आर्यन खान पिता इरशाद अली खान प्रतापउम्र 36 निवासी ग्राम भैसावना थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ( मुख्य सरगना कार बनाने में एक्सपर्ट), मोहम्मद सउद पिता मो मसूद उम्र 37 साल निवासी ग्राम पवारपुर थाना मांधाता तह रानीगंज बाजार देलुपुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश (बेटमा में किराए का मकान लेता था एवं डिवाइस से कार स्टार्ट करने में एक्सपर्ट), अजय पिता प्रताप कटवाल नेपाली उम्र 30 साल निवासी नौगांवबारी चौफुल्ली धुले (धूलिया में गैंग के सदस्यों को रुकवाता था),सलीम पिता मोहम्मद रईश शाह उम्र 40 साल निवासी 34 चालीसगांव रोड श्री राम साव मिल के पास साबिर नगर धूलिया महाराष्ट्र तथा राजू तोमर पिता प्रेम नारायण तोमर उम्र 49 साल निवासी 149 प्रगति नगर थाना राजेंद्र नगर इंदौर (दुकान वासु लॉक सेंटर विकास रेखा कॉन्प्लेक्स i-19 टावर चौराहा थाना भवरकुआं इंदौर) शामिल हैं।गैंग का मुख्य सरगना आर्यन उर्फ अनहद उर्फ इमरान खान अपने साथी अजय कटपाल, सऊद व अन्य फरार आरोपी सभी मुम्बई से इंदौर चोरी की कार से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आते और वाहन चोरी करके पीथमपुर बेटमा क्षेत्र में 1 दिन छिपाकर खड़ी कर देते बाद में मौका देखकर ले जाते थे। आरोपी आर्यन विशेष डिवाइस के जरिए गाड़ियों को अनलॉक कर चालू करके चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचता था। वह पूर्वे में भी इंदौर में चार पहिया चोरी के अपराध में जेल में बन्द हो चुका है। आरोपी अपने गैंग के सदस्यों के साथ दिन में शहर में रेकी करते एवं सुबह-सुबह 4:00 से 6:00 के मध्य गाड़ियों को चोरी करके ले जाते। गैंग का सदस्य मो. सऊद 2020 में पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था। जिसे क्राइम ब्रांच ने जमशेदपुर झारखंड से गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जनवरी-2022 से लेकर मार्च-2022 तक इंदौर के भंवरकुंआ,चंदन नगर,खजराना,तिलक नगर,छत्रिपुरा, महू, अन्नपूर्णा,राजेन्द्र नगर,किशनगंज आदि क्षेत्रों से कार चोरी की दर्जनों घटनाएं कबूल की है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के कुल 11 चार पहिए वाहन जब्त किए है। आरोपियों से अन्य कार चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।