: क्राईम ब्रांच एवं कटंगी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 2 सटोरिये गिरफ्तार, नगद 9 हजार 510 रूपये जप्त
Tue, Dec 6, 2022
क्राईम ब्रांच एवं कटंगी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 2 सटोरिये गिरफ्तार, नगद 9 हजार 510 रूपये जप्त*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 2 सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 9 हजार 510 रूपये जप्त किये गये है।थाना प्रभारी कटंगी श्री शिवमंगल सिंह ने बताया कि आज दिनॉक 5-12-22 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कटंगी अंतर्गत पडाव दमोह रोड पर पान की दुकान के पास दो व्यक्ति सट्टा खितलाते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहे है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये 2 व्यक्तियों को पकडा गया, पूछताछ पर दोनों ने अपने नाम मन्नू उर्फ राम सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी कूडन मोहल्ला कटंगी एवं शिवम उर्फ शिबू चौरसिया उम्र 19 वर्ष निवासी पडाव कूडन मोहल्ला कटंगी बताये दोनो के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगद 9 हजार 510 रूपये, 1 कैल्कुलेटर जप्त करते हुये दोनो सटोरियो के विरूद्ध थाना कटंगी मे प्रथक प्रथक धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।*उल्लेखनीय भूमिका-* सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक कमलेश , आरक्षक विजय एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर, हर्ष वर्धन शर्मा, रंजीत यादव, की सराहनीय भूमिका रही।
: नक्सल विरोधी अभियान प्रारंभ होने के बाद से इस वर्ष सर्वाधिक नक्सली मारे गए
Mon, Dec 5, 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास कार्यालय 'समत्व भवन' में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के लिए सड़क संपर्क परियोजना (आरसीपीएलडब्ल्यूईए) अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ में वर्ष 2022 में पांच नक्सलियों के मारे जाने पर पुलिस हॉकफोर्स को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसे उपलब्धि बताया। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने बताया कि वर्ष 1990 से नक्सल विरोधी अभियान प्रारंभ होने के बाद से इस वर्ष सर्वाधिक नक्सली मारे गए हैं।बैठक में बताया गया कि प्रदेश में नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क निर्माण कार्यों की गति भी बढ़ी है। तेजी से पुल-पुलिया बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विस्तारपूर्वक समीक्षा की।बैठक में बताया गया कि बालाघाट क्षेत्र में छह मोबाइल टावर्स लग गए हैं। समन्वय पूर्वक कार्य किए जा रहे। वन विभाग भी पूरा सहयोग दे रहा है।
: बिलासपुर के कंदरौर में मिला कुठेड़ा की महिला का शव
Mon, Dec 5, 2022
बिलासपुर के कंदरौर में मिला कुठेड़ा की महिला का शव... दरअसल गांव के कुछ लोग घास काटने जा रहे थे इतने में लोगों ने एक महिला का शव देखा... जो एक महिला का था.... शव के पास कुछ फटे हुए रुपए और जहर की शीशी पड़ी मिली बताई जा रही है... फिलहाल पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कर रही है