: अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, Jun 21, 2025
अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त एक आरोपी गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना स्टेशनगंज अंतर्गत आरोपी शेख इरफान उर्फ मोहम्मद इरफान पिता शेख नसीर, उम्र 40 साल, निवासी मुशरानवन, महाजनी वार्ड, नरसिंहपुर को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से लगभग 1 लाख 57 हजार मूल्य की 10.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ समैक जप्त की जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 532/2025 धारा 8 (ए) (सी)/ 21 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीवद्ध किया गया है।*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका -* थाना प्रभारी स्टेशनगंज, निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, उनि विजय द्विवेदी, प्र.आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक लक्ष्मी नगपूरे, आरक्षक गोविंद सिंह, आरक्षक चालक प्रशांत सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।
: धार्मिक नगरी झौंत पंचायत के भ्रष्टाचार की,सचिव दीपचंद के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार?
Fri, Jun 20, 2025
धार्मिक नगरी झौंत पंचायत के भ्रष्टाचार की,
सचिव दीपचंद के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार?
नरसिंहपुर- जनपद गोटेगांव अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झौंत में लाखों के भ्रष्टाचार की चर्चा इस समय सुर्खियों में बनी हुई है।जहाँ समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार अभय बानगात्री द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को लिखित शिकायत दी है जिसमें उन्होंने बताया कि झौंत पंचायत में व्यापक पैमाने पर नियमों को ताक पर रखकर भ्रष्टाचार किया गया है 5 वें, 15 वें वित्त की राशि, पंचपरमेश्वर योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया गया फर्जी बिलों द्वारा राशि निकाली गई, जिसके बिल दस्तावेज पत्रकार द्वारा पंचायत दर्पण पोर्टल से निकालकर जिला पंचायत CEO के समक्ष प्रस्तुत किये।उक्त मामले में सचिव का एक बयान चर्चा में आया जिसमें वो स्वयं GST के फर्जी बिल को स्वीकार कर रहे हैं और पंचायत में भ्रष्टाचार की बात भी कह रहे हैं जिस पर बडे़ सवाल खड़े हो रहे हैं कि सचिव स्वयं वित्तीय अधिकार रखते हुए पंचायत में भ्रष्टाचार की बात स्वीकार कर रहा है।शिकायत कर्ता पत्रकार अभय बानगात्री ने बताया कि झौंत पंचायत में विगत 5 वर्षों में बहुत भारी भ्रष्टाचार हुआ है जिसमें 5 वें, 15 वें वित्त की राशी में, पंचपरमेश्वर योजना में नियम विरूद्ध भ्रष्टाचार किया गया जिसकी उच्च अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी।पत्रकार की शिकायत पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा जांच के आदेश जारी कर दिये हैं लेकिन अब देखना होगा कि शिकायत पर कितनी निष्पक्ष जाँच होती है क्योंकि गोटेगांव की धार्मिक नगरी झौतेश्वर जहाँ बडे़ बडे़ नेताओं का जमावड़ा लगता है उक्त मामले में राजनीति का अखाड़ा बनकर ना रह जाये क्योंकि नेताओं के हस्तक्षेप पर निष्पक्ष जाँच ना होने का अंदेशा हैअभय बानगात्री ने बताया कि निष्पक्ष जाँच ना होने पर बडे़ भ्रष्टाचार के इस मामले को हम हाईकोर्ट माननीय न्यायालय की शरण में ले जायेंगे जिसमें जनपद और जिला पंचायत के अधिकारियों को भी जाँच के घेरे में लिया जायेगा।
: सिविल लाईन पुलिस की कार्यवाही, 2 वाहन चोर गिरफ्तार,चुराई हुई 3 मोटर सायकिलें जप्त
Fri, Jun 20, 2025
सिविल लाईन पुलिस की कार्यवाही, 2 वाहन चोर गिरफ्तार,चुराई हुई 3 मोटर सायकिलें जप्त
नाम पता गिरफ्तार आरोपी1-इंद्र कुमार विश्वकर्मा पिता छोटे लाल विश्वकर्मा उम्र 25 साल निवासी नई बस्ती झंडा चौक रांझी2-14 वर्षिय विधि विवादित बालक*जप्ती -* चुराई हुई 3 मोटर सायकल जप्त।पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्थान बदल-बदल कर प्रतिदिन थाना क्षेत्र मे चैकिंग प्वाईट लगाकर बिना नम्बर एवं आडे तिरछे लिखे हुये अमानक नम्बर के वाहनों की चैकिंग हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री रितेश पाण्डेय के नेतृत्व में 2 वाहन चोरों से चुराई हुई 3 मोटर सायकिलें जप्त की गयी है।थाना सिविल लाईन अंतर्गत गोकुलदास धर्मशाला के पास वाहन चैकिंग के दौरान एक लड़का काले रंग की प्लेटिना बिना नम्बर की मोटर साइकिल लिये मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम इंद्र कुमार विश्वकर्मा उम्र 25 साल निवासी नई बस्ती झंडा चौक थाना रांझी बताया जिससे मोटर साइकिल के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर कोई कागजात पास में न होना बताया, मोटर सायकिल चोरी की होने के संदेह पर सघन पूछताछ करने पर उक्त बिना नम्बर की काले रंग की प्लेटिना मोटर साइकिल को करीबन 02 साल पहले बरेला के पास बम्हनी तिराहे से चोरी कर स्वयं इस्तेमाल करना बताया। आरोपी इंद्र कुमार विश्वकर्मा के कब्जे से बिना नम्बर की काले रंग की प्लेटिना मोटर साइकिल जप्त कर आरोपी इंद्र कुमार विश्वकर्मा के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 04/2025 धारा 35(1-2) बीएनएसएस, 303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये वाहन स्वमी के सम्बध में पतासाजी की जा रही है।इसी प्रकार दिनांक 19.06.2025 को 100 डायल को सुबह करीबन 07/30 बजे मालगोदाम चौक रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म न 06 के बाहर एक 14-15 साल का लड़का प्लेटिना मोटर साइकिल क्रमाक एमपी 20 एनएच 0224 चलाते हुये मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम एवं उम्र 14 वर्ष बतायी मोटर सायकिल के सम्बंध मंे पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकिल चोरी की होना बताते हुये बताया कि दिनांक 18/06/2025 को शाम करीबन 07-30 बजे बड़ा पत्थर शराब दुकान के पीछे से प्लेटिना मोटर साइकिल क्रमाक एमपी 20 एनएच 0224 को चोरी की है तथा करीब 08 दिन पहले बड़ा पत्थर सरस्वती स्कूल के पास से एक टीवीएस एक्सेल क्र. एमपी 20 एसएन 1027 को चोरी करके पाटबाबा के पास स्थित कर्मचारी क्वार्टर के पास झाड़ियो में छुपा का रख है। विधि विवादित बालक के कब्जे से का प्लेटिना मोटर साइकिल क्रमाक एमपी 20 एनएच 0224 तथा निशादेही पर झडियों मे छिपाकर रखी हुई टीवीएस एक्सेल क्र. एमपी 20 एसएन 1027 जप्त करते हुये विधि विवादित बालक के विरुद्ध इस्तगासा क्र. 05/2025 धारा 35(1-2) बीएनएसएस, 303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये वाहन स्वमी के सम्बध में पतासाजी की जा रही है।उल्लेखनीय भूमिका- वाहन चोरों को पकडने में थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री रितेश पाण्डेय, उप निरीक्षक गणेश तोमर, सुमित मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक मो. इमरान खान, प्रधान आरक्षक मनोहर पटेल, अनिल तिवारी, महेन्द्र सिंह, सदन दीक्षित, रामसहाय कुशवाहा आरक्षक अजीत यादव, विनोद बसंल तथा डायल 100 पायलट आकाश यादव की सराहनीय भूमिका रही।