Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता दो देशी पिस्टल एवं एक जिन्दा कारतूस

Aditi News Team

Wed, Aug 6, 2025
नरसिंहपुर अदिति न्यूज सतीश लमानिया  नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता दो देशी पिस्टल एवं एक जिन्दा कारतूस जप्त कल दिनाँक 05.08.2025 को थाना-कोतवाली पुलिस के टाउन एवं देहात भम्रण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक मोटर साईकिल से दो व्यक्ति अवैध रूप से हथियार पिस्टल अपने पास मे रखकर विक्रय करने के लिये नरसिंहपुर की ओर जरजोला रोड से आ रहे हैं। उक्त सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली पुलिस टीम द्वारा उन व्यक्तियों की घेराबंदी करने के लिए तत्काल में योजना तैयार की। जो कोतवाली पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से उन व्यक्तियों की घेराबंदी जरजोला रोड पर की गयी। जो घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम को एक बिना नंबर प्लेट एच एफ 100 डीलक्स गाड़ी काली नीले रंग की मोटर साईकल में दो व्यक्ति बैठकर नहर वाली रोड से आते दिखे। जिन्हे रोककर पूछताछ की गयी तो पूछताछ में उन दोनों व्यक्तियों की उम्र 18 वर्ष से कम होना पायी गयी। उक्त दोनों विधि उल्लंधनकर्ता बालकों की नियमानुसार जामा तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक-एक देशी पिस्टल एवं एक जिन्दा कारतूस जप्त किया और दोनो विधि उल्लंधनकर्ता बालकों को अभिरक्षा मे लिया गया। उक्त दोनों अपचारी बालको के विरूध्द थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 591/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त की गयीं अवैध पिस्टलों और कारतूस के मूल स्त्रोत के संबंध में आपचारी बालकों से पूछताछ की जा रही है। इनकी रही मुख्य एवं सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, कोतवाली निरीक्षक गौरव चाटे, उनि भीम बाक्सर, आरक्षक उमेश्वर पाठक, आरक्षक कुलदीप साहू, आरक्षक नीलेश दुबे, प्रधान आरक्षक चालक शैलेन्द्र तिवारी एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक देवेन्द्र की मुख्य भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें