Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के सहयोग से जिले में अवैध खनन, परिवहन

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

: जबलपुर के टिमरी गांव में चार लोगों की हुई हत्या दो गंभीर घायल 

Aditi News Team

Mon, Jan 27, 2025
जबलपुर के टिमरी गांव में चार लोगों की हुई हत्या दो गंभीर घायल  जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के नुनसर टिमरी गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार को हुए विवाद के बाद नरसंहार को अंजाम देने का मामला सामने आया है। इस भीषण नरसंहार में चार लोगों की हत्या कर दी गई और दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर तैनात कर दी गई है जबकि हमलावर पक्ष के लोग घर से फरार हो गए हैं। प्राप्त सूत्रों के अनुसार जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के नुनसयर टिमरी गांव में साहू और पांडे-पाठक परिवारों के बीच बीते कुछ समय से विवाद चला रहा था। पांडे और पाठक परिवार बीते काफी दिनों से साहू परिवार के सदस्यों को जुआ खेलने से रोकने का प्रयास कर रहे थे, इसके लिये कई बार समझाईश भी दी गई। इसी मसले को सुलझाने एवं समाधान के उद्देश्य से सोमवार सुबह पांडे और पाठक परिवार की बैठक चल रही थी। इसी दौरान साहू परिवार के सदस्य हथियारों से लैस होकर मौके पर मीटिंग में पहुंचे। उन्होंने वहां बैठे पांडे और पाठक परिवार के सदस्यों पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया जिससे चार लोगों की मौत हो गई, और दो घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है। अचानक हुए इस हमले में पीड़ित परिवारों को संभलने का मौका नहीं मिला और वहां हाहाकार मच गया। हमले में गुंजन, कंचन, अनिकेत और समीर की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य विपिन और छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां घायलों का उपचार जारी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए आसपास के थाना क्षेत्र से पुलिस बल बुलाकर तैनात किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जबकि हमलावर पक्ष के पुरूष अभी फरार बताए जा रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें