Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: भाजपा के झंडे लगी वाली गाड़ी ने कुचला गाय के बछड़े को घटना स्थल पर ही बछड़े की दर्दनाक मौत गौ सेवकों में आक्रोश

Aditi News Team

Mon, Aug 18, 2025
गाडरवारा अदिति न्यूज सतीश लमानिया  https://youtube.com/shorts/grh5mBWR-Q0?si=bJuM9elJVKgpbxZI भाजपा के झंडे लगी वाली गाड़ी ने कुचला गाय के बछड़े को घटना स्थल पर ही बछड़े की दर्दनाक मौत  गाडरवारा। स्थानीय पुरानी गल्ला मंडी में गाड़ी नंबर MP49C4482 को जो चला रहा था उसने एक गाय के बिछड़े पर गाड़ी चढ़ा दी।जिसके चलते उस बछड़े की तत्काल मौत हो गई। यह गाड़ी किसकी है उस पर या जो गाड़ी को चला रहा था उस पर नियमों के तहत कार्यवाही होती है कि नहीं है यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि गाड़ी में भाजपा का झंडा भी लगा हुआ है इसलिए लोगों को कार्यवाही को लेकर शक हो रहा है। तत्काल मौके पर बड़ी भीड़ एकत्रित हो गई,विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे वक्त की नजाकत को देखकर नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मृत बछड़े को शीघ्र ही उसे उठाया  और फिर उसे कचड़े की ट्राली में डाल के लेकर चले गए। मौके पर गाडरवारा पुलिस के जबान भी पहुंचे जो गाड़ी को थाने ले गए हैं । अब देखना होगा कि शासन प्रशासन गाड़ी मालिक पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही करते है या फिर खाना पूर्ति करते हुए बछड़े को नगर पालिका द्वारा कचड़े में फेक कर पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा ? फिलहाल जिस तरह से रोड पर गौ वंश को कुचला जा रहा है वह बेहद ही निंदनीय और चिंतनीय एवं आघात पहुंचाने वाला है।

Tags :

जरूरी खबरें