Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

ऑनलाइन परख ऐप पर दर्ज होगी निरीक्षण रिपोर्ट

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के सहयोग से जिले में अवैध खनन, परिवहन

: नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार,  40 नग नशीले इंजैक्शन, बिक्री के 1 हजार रूपये तथा मोटर  सायकिल जप्त

Aditi News Team

Thu, Apr 3, 2025
नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार,  40 नग नशीले इंजैक्शन, बिक्री के 1 हजार रूपये तथा मोटर  सायकिल जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों  को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री श्री सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना खमरिया की टीम द्वारा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर 40 नग नशीले इंजैक्शन जप्त किये गये है। थाना प्रभारी खमरिया श्रीमति सरोजनी टोप्पो (चौकसे) ने बताया कि दिनांक 2-4-25 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की स्पलेण्डर मोटर साईकिल में घूम घूम कर नशा करने वालों केा नशीले   इंजेक्शन विक्रय कर रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहॉ कुछ समय बाद एक स्पलेण्डर मोटर सायकल गाड़ी आती दिखी जिसे रोककर चालक से नाम पता पूछने पर प्रमोद उर्फ अज्जू चंदेलिया उम्र 36 वर्ष निवासी घाना खमरिया बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर नीले रंग के पिठ्ठू बैग में 20 नग बुप्रेनोरफिन इंजैक्शन आईपी ब्यूपिन तथा 20 नग फेनिरामाईन मैलेट इंजैक्शन आईपी एविल तथा बिक्री के एक हजार रूपये रखे मिले। उक्त नशीले इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर नशा करने वालों केा 200 रूपये में बेचना बताया। आरोपी के कब्जे से नशीले इंजेक्शन, बिक्री के 1 हजार रूपये तथा मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन पी 2706 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 5/13 म.प्र.ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी केा नशीले इंजेक्शन के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक गोवर्धन ठाकुर, आरक्षक वीरेन्द्र पटैल, वशिष्ट यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें