Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: सिहोरा खितौला में बैंक के सोने की सबसे बड़ी लूट, किराए के मकान से रची गई साजिश

Aditi News Team

Wed, Aug 13, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  खितौला में सोने की सबसे बड़ी लूट, किराए के मकान से रची गई साजिश खितौला स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई करीब 15 करोड़ रुपये के सोने और 5 लाख रुपये नकद की सनसनीखेज डकैती की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड पाटन निवासी रईस है, जिसने घटना को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश के पेशेवर बदमाशों को हायर किया था। डकैतों के नाम-पते पुलिस के हाथ लग चुके हैं और अब उनकी गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर दबिश दी जा रही है। किराए के मकान से हुई साजिश की शुरुआत सूत्रों के अनुसार, रईस ने अपने पुराने परिचित खितौला निवासी सोनू बर्मन से संपर्क कर किराए पर मकान दिलाने को कहा। सोनू ने 2,000 रुपये दलाली लेकर नारायणपुर बस्ती निवासी इंद्रजीत विश्वकर्मा का मकान आठ दिन के लिए रईस को दिला दिया। रईस ने मकान मालिक को भी स्पष्ट कर दिया था कि मकान सिर्फ थोड़े समय के लिए चाहिए। इसके बाद आरोपी मकान में ठहरे और बैंक सहित आसपास के इलाके की बारीकी से रैकी कर वारदात की पूरी योजना बनाई। मकान की तलाशी में बरामद हथियार और बैग घटना के बाद पुलिस ने इंद्रजीत विश्वकर्मा के मकान के उस हिस्से की तलाशी ली, जहां आरोपी ठहरे थे। तलाशी में पांच पिस्टल, कई बैग और थैले बरामद हुए। करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को शक मकान में ठहरे उन्हीं लोगों पर गया, जो वारदात के दिन से ही गायब थे। पुलिस की सघन जांच में जुटी  वारदात के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे नकाबपोश डकैत बंदूक की नोक पर बैंक से करोड़ों का सोना और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 30 से अधिक विशेष टीमें गठित की हैं। आईजी प्रमोद वर्मा और एसएसपी संपत उपाध्याय स्वयं जांच की निगरानी कर रहे हैं। दोनों वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल का निरीक्षण कर टीमों को दिशा-निर्देश दे चुके हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे और लूटा गया सोना व नकदी बरामद कर ली जाएगी। यह घटना प्रदेश में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी बैंक डकैती के रूप में दर्ज हो गई है।

Tags :

जरूरी खबरें