Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: होशंगाबाद खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही

Aditi News Team

Sun, Nov 8, 2020

होशंगाबाद। जिला कलेक्टर धनंजय सिंह के  निर्देशानुसार जिला खनिज अधिकारी शंशाक शुक्ला के मार्गदर्शन एव मौजूदगी मे आज  खनिज निरीक्षक अर्चना ताम्रकार और उनकी टीम द्वारा रायपुर - बान्द्राभान मे नर्मदा नदी मे हो रहे अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की। खनिज माफिया द्वारा नदी का तटबंध तोडकर कर नदी का जलप्रवाह रोककर नदी मे रास्ता बनाकर बकायदा अवैध उत्खनन किया जा रहा था जिस पर टीम ने सफलता पूर्वक कार्रवाई की। तत्सबंध मे जिला खनिज अधिकारी शंशाक शुक्ला ने बताया कि आज बान्द्राभान मे अवैध उत्खनन के विरूद्ध बडी कार्रवाई की गई है।कोई अश्विनी नामक युवक नर्मदा  नदी का जल प्रवाह रोककर रास्ता बनाकर अवैध उत्खनन  करवा रहा था।जहा पर खनिज विभाग की टीम ने जेसीबी से रास्ता खुदवाकर जल प्रवाह चालू कराया और मौके पर 300 ट्राली रेत यानि कि 100 घनमीटर रेत का अवैध उत्खनन पाया गया।श्री शुक्ला ने बताया कि अश्विनी नामक युवक के विरूद्ध अवैध उत्खनन की कार्रवाई की गई उसके विरुद्ध एफआईआर कराई जायेगी। इस कार्रवाई मे जिला खनिज अधिकारी शंशाक शुक्ला, खनिज निरीक्षक अर्चना ताम्रकार, सहित  खनिज विभाग की टीम मौजूद थी।

Tags :

जरूरी खबरें