Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: स्टेट बैंक आफ इंडिया की मगरिया ब्रांच जिला प्रशासन ने की सील

Aditi News Team

Mon, Feb 22, 2021

शाजापुर। अपने निर्धारित स्थल पर बैंक संचालित नहीं करने, आवासीय परिसर में बैंक की व्यवसायिक शाखा संचालित करने तथा शासन की महत्वाकांक्षी स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत बैंक में शिविर लगाने के उपरांत भी हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध नहीं कराने के कारण जिला प्रशासन द्वारा स्टेट बैंक आफ इंडिया की जिले की मगरिया ब्रांच को आज दोपहर पश्चात सील कर दिया गया है।
   प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक आफ इंडिया मगरिया शाखा आवासीय परिसर में व्यवसायिक शाखा संचालित हो रही थी। यह शाखा मगरिया क्षेत्र के लिए स्वीकृत होने के बाद भी नगर के पानी की टंकी चौराहे पर संचालित हो रही थी। इसके अलावा महत्वपूर्ण यह है कि इस बैंक शाखा द्वारा जनता के हितों की अनदेखी कर शासन की महत्वाकांक्षी योजना पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत बैंक में शिविर लगाने के बाद भी हितग्राहियों को ऋण प्रदान नहीं किया गया था। समय-समय पर होने वाली डीएलसीसी की बैठकों में कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओं तथा अपर कलेक्टर द्वारा शासन की योजनओं के तहत बैंकों में प्रस्तुत प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश देने के बावजूद भी बैंक द्वारा कार्यवाही नही की गई। इस बैंक द्वारा हितग्राहियों को अपात्र बनाकर उनसे दुर्व्यवहार भी किया गया था, जिसकी हितग्राहियों द्वारा जिला प्रशासन को शिकायतें भी की गई थी।
          नगर पालिका शाजापुर सीएमओं द्वारा भवन मालिक तथा ब्रांच मेनेजर को आवासीय परिसर में बैंक संचालित करने के लिए नोटिस दिया गया है। सिलिंग की कार्यवाही के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जूही गुप्ता, प्रभारी तहसीलदार डॉ मुन्ना अड़ सहित राजस्व एवं पुलिस अमला उपस्थित था।

Tags :

जरूरी खबरें