Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: भोपाल,जिला प्रशासन की अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

Aditi News Team

Sat, Nov 28, 2020

100 करोड़ मूल्य की 20 हजार वर्ग फीट शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त,अवैध 45 दुकानों को हटाया गया

भोपाल जिला प्रशासन ने आज नगर निगम और पुलिस बल के साथ मिलकर 100 करोड़ रूपये कीमत की लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। शनिवार की सुबह हुई यह कार्यवाही शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। भोपाल रेल जंक्शन के सामने स्थित इस बेशकीमती भूमि को कुछ लोगों ने अवैध रूप से व्यावसायिक संस्थान निर्मित करने के अलावा अन्य संदिग्ध गतिविधियों के संचालन का अड्डा बना रखा था।     कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के  विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 45 अवैध दुकानों को जेसीबी मशीन द्वारा हटा दिया है सभी दुकानों को हटाकर शासन की बेशकीमती भूमि अतिक्रमण से मुक्त करा दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त अतिक्रमण से मुक्त कराई गई ज़मीन का औसत मूल्य लगभग 100 करोड़ है।   अपर कलेक्टर श्री दिलीप यादव ने बताया कि इस संबंध में न्यायालयीन प्रकरण भी था जिसमें शासन के पक्ष में निर्णय हो चुका था।  उन्होंने बताया कि यहां पर रहने वाले लोग भी कई बार संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए। लगातार कार्रवाई करने के बाद और इनके विरुद्ध अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भी अतिक्रामकों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया था जिसके बाद नियमत: आज की कार्यवाही की गई। श्री यादव ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की इस कार्यवाही के दौरान सभी तरह की सावधानी और सतर्कता बरती गई। 

Tags :

जरूरी खबरें