Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

IASE PSM जबलपुर में एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का गरिमामय आयोजन

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

: बालाघाट में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से 2 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Aditi News Team

Wed, Jul 12, 2023
बालाघाट में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से 2 की मौत, जांच में जुटी पुलिस बालाघाट। जिले में एक बार फिर कुए की जहरीली गैस की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई, जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पांढरवानी के उदासीटोला में कुए की जहरीली गैस से दो किसानों की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस, पांढरवानी सरपंच अनीश खान और ग्रामीण पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों शवों को कुए से बाहर निकलवाया और अग्रिम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शवों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल आज मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.   आज होगा पोस्टमार्टम:बताया जा रहा है कि दोनों किसान जीवनलाल (52 वर्ष) और रामलाल (28 वर्ष) के खेत आपस में सटे हुए हैं, 10 जुलाई को दोनों घर से खेत गये थे. खेत में लगी मोटर से पानी आना बंद होने के बाद एक के बाद एक दोनों ही कुए में उतरे थे, लेकिन कुए में जहरीली गैस की चपेट में आकर दोनों कुए में गिर पड़े. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मामले की जांच में जुटी पुलिस:इधर कुए से निकल रही जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों किसानों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं प्रसाशन द्वारा कुए में उतरने से पहले कुए से जहरीली गैस के रिसाव की अच्छी तरह जांच उपरांत कुंए में उतरने की सलाह दी जा रही है. इसके अलावा इस मामले पर प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा कि मौत जहरीली गैस के कारण हुई या फिर पानी मे डूबने से हुई."

Tags :

जरूरी खबरें