Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: नरसिंहपुर यातायात पुलिस की कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक का माननीय न्यायालय से कराया गयी ₹ 54000 रुपए का जुर्माना।

Aditi News Team

Fri, May 12, 2023
नियम विरूद्ध वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चलाये जा रही अभियान के तहत नरसिंहपुर यातायात पुलिस की कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक का माननीय न्यायालय से कराया गयी ₹ 54000 रुपए का जुर्माना। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नियम विरूद्ध वाहन चलाने वलों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक ट्रक MP28 H 2246 को रोका गया जो चालक रजनीश पिता मंगल साहू उम्र 47 वर्ष निवासी पिपरिया शराब के नशे में होना प्रतीत हुआ जिसे ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चेक करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। में मसूर की दाल भरी हुई थी जिसे कांटा कराने पर 12 टन अधिक माल़ भरा होना पाया गया जिसे विधिवत समक्ष गवाहों के पंचनामा तैयार कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा ₹54000 के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस नरसिंहपुर से सूबेदार पुष्पराज यादव प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह जाट, आरक्षक सत्येंद्र राजपूत, शुभम गर्ग, राजेश एवं पुष्पराज सिंह परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें