Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

: नरसिंहपुर,गुंडे, बदमाश, वारंटी एवं संदिग्धों की तलाशी हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान,

Aditi News Team

Wed, Aug 30, 2023
नरसिंहपुर,गुंडे, बदमाश, वारंटी एवं संदिग्धों की तलाशी हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान, पुलिस ने रातभर गश्त कर 18 स्थायी एवं 62 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा, 27 निगरानी वदमाश एवं नकबजनी के प्रकरण में 15 जेल से रिहा हुये अपराधियों को किया चैक, 9 आरोपियों से अवैध शराब जप्त। जिले में अपराधों पर लगाम लगाने, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विगत रात्रि में जिले के अति. पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया, एसडीओपी नरसिंहपुर मोनिका तिवारी, एसडीओपी तेन्दूखेडा सचि पाठक, एसडीओपी गोटेगांव भावना मरावी, एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के थाना और चौकी की पुलिस टीमों द्वारा फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों, गुंडे, बदमाश एवं अवैध कारोबारियों आदि की चैकिंग की गयी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार स्वयं निकले भ्रमण पर :- विगत दिवस रात्रि में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार स्वयं भ्रमण पर निकले जिन्होने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर डियूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अभियान के तहत जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा होटल, ढाबा, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, धार्मिक स्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों की चैकिंग की गयी। नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान लंबे समय से फरार इनामी स्थायी वारंटियों की घरपकड :-नाईट कॉम्बिंग गश्त चेकिंग में 18 स्थायी वारंटी, 62 गिरफ्तार वारंटी तामील किए जाकर वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के उपरांत न्यायालय पेश में किया जाएगा। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 9 आरोपियों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त :-विगत दिवस चलाए गए विशेष अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पलोहा पुलिस द्वारा आरोपी संतोष पिता लक्ष्मण लोधी उम्र 43 साल निवासी भटेरा द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त होने की सूचना पर उसे घेराबंदी कर पकडा जाकर उसके कब्जे से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की जाकर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 154/2023 धारा 34 (2) आबकारी एकट पंजीवद्ध किया गया है। इसी प्रकार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 8 आरोपियों से 21 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 61 पाव देशी एवं 15 पाव अंग्रेजी शराब जप्त की जाकर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किए गए है। पूर्व से नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधी जो जेल में निरूद्ध थे उनकी रिहाई उपरान्त की जा रही उनकी निरंतर चैकिंग :- उल्लेखनीय है कि नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर निरंतर अभियान चलाकर ऐसे अपराधी जो जेल में निरूद्ध थे उनकी रिहाई उपरान्त उनकी निरंतर चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम विगत दिवस नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 15 जेल रिहा हुये पूर्व के नकबजनी के अपराधियों को चेक किया गया है। अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही :- अभियान के तहत विगत दिवस में अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 57 व्यक्तियों के विरूद्ध 107, 116 जा.फौ. 2 व्यक्तियों के विरूद्ध 110 जा.फौ. एवं 17 व्यक्तियों के 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है। इसी प्रकार नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान 27 निगरानी वदमाशों एवं जिला बदर के आरोपियों को किया गया चैक।

Tags :

जरूरी खबरें