Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

स्वर साम्राज्ञी भारतरत्न लता मंगेशकर के जन्मदिन के अवसर पर सुमधुर गीतों से समा बॉधा

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

: तेंदुखेड़ा,पुरानी रंजिश में सरपंच को फंसाने की साजिश रचने वाले किशोर की पुलिस से की शिकायत

Aditi News Team

Thu, Jan 6, 2022

तेंदुखेड़ा।पड़रिया निवासी अजय सिंह ने ऑडियो सहित तेंदूखेड़ा थाना जाकर दिया आवेदनआवेदन में बताया घटनाक्रम
शिकायतकर्ता अजय सिंह लोधी ग्राम पड़रिया ने पुलिस को बताया है कि मेरी मां जो कि बुर्जुग है लगभग 75 वर्ष की है जो ग्राम की सरपंच है। ग्राम निवासी किशोर कश्यप बल्द भबूत सिंह कश्यप मेरे परिवार से रंजिश रखता है। जिसकी वजह यह है कि वर्ष 2016 में किशोर द्वारा ग्राम में की गई एक गलत हरकत के कारण लोगों ने किशोर की पिटाई कर दी थी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिससे किशोर उस घटना का बदला लेने की भावना से मेरे परिवार को झूठे मामले में फंसाने और सोशल मीडिया के जरिये परिवार को खासकर मेरी माँ जो ग्राम सरपंच है उनकी छबि को खराब करने निरंतर साजिश रच रहा है और लोगों को बरगला रहा है। जिसका प्रमाण एक ऑडियो मेरे पास उपलब्ध है जिसमें वह ग्राम के किसी व्यक्ति से सरपंच अर्थात् मेरी माँ को झूठे प्रकरण में फसवाने दबाव बनाकर प्रेरित कर रहा है। किशोर कश्यप आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है इसलिये आशंका है कि उसके द्वारा कभी भी मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ कोई झूठी साजिश रचकर फसाया जा सकता है। इसलिये तत्सम्बंध में उचित कार्यवाही की जाए साथ ही किशोर अथवा किसी अन्य के द्वारा मेरे और परिवार के खिलाफ कोई शिकायत की जाए तो उसकी सूक्ष्मता से जाँच कर सत्यता जाँची जाए। किशोर द्वारा की जा रही साजिश और प्रमाण के आधार पर उचित कार्यवाही की जाए।

Tags :

जरूरी खबरें