Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: जबलपुर,हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के घर नापजोख करने पहुंची जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम

Aditi News Team

Wed, Oct 13, 2021

जबलपुर। हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। मंगलवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने रज्जाक के नया मोहल्ला स्थित आवास पर दबिश दी। अधिकारियों की टीम ने यहां आवास का नापजोख करने पहुंची है। लेकिन आवास पर ताला लगा होने के कारण टीम को चाबी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

रज्जाक के अधिवक्ता भी पहुंचे : नगर निगम, जिला प्रशासन की टीम पहुंचते ही अब्दुल रज्जाक के अधिवक्ता भी उनके पीछे पहुंच गए। ये जानने के लिए कि कहीं नापजोख तोड़फोड़ तो शुरू नहीं कर दी जाएगी। फिलहाल नापजोख की कार्रवाई अब भी जारी है

मिला था हथियारों का जखीरा : विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही पुलिस ने अब्दुल रज्जाक आवास पर दबिश दी थी। जहां बड़ी संख्या में हथियारों का जखीरा मिला था। दबिश के दौरान अब्दुल रज्जक और उसके भतीजे मो. शहबाज को गिरफ्तार कर घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 12 बोर की पंप एक्सन गन, 12 बोर की दोनाली बंदूक, 315 बोर की रायफल, एक स्पोटिंग, 315 बोर की एक, 0.22 बोर की अमेरिकन रायफल, इटली की रायफल के अलावा 12 बोर के 8 कारतूस, 315 बोर के 2 कारतूस और 15 बकानुमा चाकू मिले। जिसे जब्त करते हए आरोपित पर ओमती थाने में कार्रवाई की गई। इसमें विदेशी हथियार भी शामिल थे। इसके पूर्व जिला प्रशासन ने रज्जाक की पार्टनरशिप में सचांलित अवैध रेस्टोरेंट पर बुल्डोजर चला दिया था।

Tags :

जरूरी खबरें