Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: जबलपुर,दर्शनी ओपन केप बेचने ले जाई जा रही डेढ़ सौ कट्टी धान जप्त,<br>सीहोरा स्थित राइस मिल से उठाई गई थी धान, राइस मिल को भी किया गया सील

Aditi News Team

Sun, Dec 13, 2020

जबलपुर। समर्थन मूल्य पर उपार्जन की व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने के प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आज दोपहर मझौली बायपास के पास खुडावल रोड पर प्रशासनिक अमले द्वारा 150 कट्टी धान को जप्त किया गया है। ट्रेक्टर ट्राली एमपी 21 एए 2507 में भरकर दर्शनी ओपन केप बेचने ले जाई जा रही इस पुरानी धान को सिहोरा स्थित गोपी राईस मिल से उठाया गया था।
    तहसीलदार सीहोरा राकेश चौरसिया के मुताबिक धान जप्ती की कार्यवाही के दौरान ट्रेक्टर ट्राली के साथ कोई भी किसान मौजूद नहीं था और न ही कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध कराए गये। उन्होंने बताया कि ट्रेक्टर ट्राली सिहोरा का मोनू मल्लाह चला रहा था। ट्रेक्टर चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि सिहोरा स्थित गोपी राईस  मिल के मालिक गोपी सेठ के कहने पर धान को दर्शनी स्थित ओपन केप खरीदी केंद्र में विक्रय हेतु ले जाया जा रहा था।
    तहसीलदार सिहोरा ने बताया कि ट्रेक्टर चालक द्वारा दिये गये बयान के आधार पर धान को जप्त करने के साथ-साथ गोपी राइस मिल को भी सील कर दिया गया है। कार्यवाही में नायब तहसीलदार सीहोरा राहुल मेश्राम भी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें