Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: जबलपुर,कॉम्बिंग गस्त के दौरान 482 वारंटी तथा मामलों में फरार 10 आरोपी तथा 02 आरोपी चाकू एवं अवैध शराब के साथ पकड़े गये। 

Aditi News Team

Sun, Apr 16, 2023
आज रात्रि कॉम्बिंग गस्त के दौरान 482 वारंटी तथा मामलों में फरार 10 आरोपी तथा 02 आरोपी चाकू एवं अवैध शराब के साथ पकड़े गये। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.)* के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम हेतु आज दिनॉक 16-04-23 की रात्रि 01:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से. ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर/ यातायात) श्री प्रदीप सेन्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी।   कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 3 से 4 टीमें बनाई गई। एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे एवं अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक / सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।   टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान 149 गैर म्यादी एवं 151गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया तथा 182 जमानती वारंट तामील किए गए, वहीं गश्त के दौरान मामलों में फरार 08 एवं इनामी उद्घोषित 02 आरोपियों को तथा 01 आरोपी को अवैध हथियार चाकू के साथ एवं एक आरोपी को 300 पाव देशी अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है।

Tags :

जरूरी खबरें