Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: कांग्रेस नेता के घर में 200 पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर दबिश देकर मौके से 60 जुआरियों को धर दबोचा वहीं 30 से 40 जुआरी छत से कूद कर भाग निकले।

Aditi News Team

Sat, Nov 7, 2020

कांग्रेस नेता गज्जू उर्फ गजेंद्र सोनकर के घर शुक्रवार आधी रात जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश दी, तो वहां दांव पर लगी रकम को देख आंखें फटी रह गईं। दांव पर लगी रकम 50 लाख से अधिक बतायी जा रही है। 200 पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर दबिश दी। मौके 60 जुआरियों को दबोचा गया। वहीं 30 से 40 जुआरी छत से कूद कर भाग निकले। कांग्रेस नेता ने घर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। जुआरियों को थाने ले जाने के लिए बस बुलानी पड़ी। घर की सर्चिंग में तीन राइफलों सहित अन्य लेस भी मिले हैं।

Tags :

जरूरी खबरें