Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

स्वर साम्राज्ञी भारतरत्न लता मंगेशकर के जन्मदिन के अवसर पर सुमधुर गीतों से समा बॉधा

: कटनी,खन्ना बंजारी स्टेशन के पास युवती की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा,युवती के प्रेमी ने ही गला दबाकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Mon, Dec 20, 2021

कटनी।बरही थाना क्षेत्र के खन्ना बंजारी स्टेशन के पास मिले अज्ञात युवती की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने अंधी हत्या का खुलासा कर दिया है। मृतिका की हत्या प्रेम संबंध के चलते उसके प्रेमी ने ही की थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची ने बताया कि थाना क्षेत्र के खन्ना बंजारी स्टेशन के पास 7 दिसंबर को एक युवती का शव मिला था। मामले की जानकारी लगने पर मौके पर पुलिस पहुंची और युवती की शिनाख्ती का प्रयास किया गया। युवती की शिनाख्त ब्यौहारी निवासी के रूप में की गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के साक्ष्य छिपाने की धारा के तहत मामला दर्ज किया।
जांच में पता चला कि युवती के मोबाइल से उसकी बड़ी बहन के मोबाइल पर मैसेज आया था, जिसमें लिखा था उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है और अब उसकी जीने की इच्छा नहीं है। मैसेज आने के बाद मोबाइल बंद हो गया था। इसी मैसेज के आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी।
पुलिस ने सायबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन की जानकारी जुटाई। लोकेशन मनटुलिया गांव निवासी भैयालाल पाल का होना पाया गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के उसने हत्या की बात कबूल ली। युवक ने बताया दोनों की पहचान बहुत समय से थी। उसे संदेह था कि उसके किसी अन्य युवक से संबंध हैं। युवक ने मृतिका मिलने के बुलाया था और उसके बाद दोनों में विवाद हुआ और युवक ने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी और अपने गांव लौट गया। जहां से उसने लड़की की मौत के बाद उसी के मोबाइल से उसकी बड़ी बहन को मैसेज किया कि उसकी अब जीने की इच्छा नही है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले के खुलासे में पुलिस अधीक्षक सुनील जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी शिखा सोनी, परीवीक्षा अवधि डीएसपी शेखर दुबे, बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची व उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें