Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: Narsinghpur कलेक्टर ने की गुड़ भट्टी संचालकों से चर्चा,जैविक खेती करने किया प्रोत्साहित<br>खुलरी में गुड़ निर्माण इकाई का किया अवलोकन

Aditi News Team

Fri, Dec 11, 2020

नरसिंहपुर, कलेक्टर वेद प्रकाश गुरूवार को ग्राम खुलरी में दीपक चौहान की अन्नपूर्णा गुड़ निर्माण इकाई पहुंचे। यहां उन्होंने गुड़ निर्माण इकाई का अवलोकन किया एवं मौजूद अन्य गुड़ भट्टी संचालकों से चर्चा की।
         संचालक दीपक चौहान द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा दो गुड़ निर्माण इकाई संचालित की जा रही हैं, जिसमें लगभग 40 श्रमिक संलग्न हैं। श्री चौहान ने कलेक्टर को अवगत कराया कि गन्ना फसल के एक सीजन में लगभग 3 से 4 हजार क्विंटल गुड़ निर्मित किया जाता है। गुड़ भट्टी इकाई में सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, उमरिया, शहडोल से मजदूर आते हैं, जो लगभग 3 माह कार्य करते हैं। श्री चौहान ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष गुड़ का भाव कम है। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने गुड़ भट्टी संचालकों से गुड़ भट्टी संचालन में आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा।
         चौहान ने अवगत कराया कि गन्ने के अवशेष का उपयोग ईधन एवं खाद बनाने में करते हैं। उनके द्वारा वर्मीकम्पोस्ट बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने कहा कि ग्राम में स्वसहायता समूह द्वारा वर्मीकम्पोस्ट निर्माण पर फोकस किया जाये, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हो एवं मृदा की उर्वरा क्षमता में वृद्धि हो। इसके अलावा उन्होंने ड्रिप इरिगेशन सिस्टम एवं जैविक खेती को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। गुड़ निर्माण इकाई में बनाये जा रहे गुड़ को भी उन्होंने चख कर देखा।
         इस अवसर पर उप संचालक कृषि राजेश त्रिपाठी, आरएन पटैल, अन्य अधिकारी, हर्षदत्त शर्मा, पराग शर्मा सहित अन्य कृषक मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें